फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul, Sonia Gandhi, among key candidates in Fifth Phase of election

पांचवां चरण : 7 राज्यों की 51 सीटों पर मतदान आज, 674 प्रत्याशियों की परीक्षा

Mon, 06 May 2019 12:45 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 06 May 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019:  Rahul, Sonia Gandhi, among key candidates in Fifth Phase of election
पांचवे चरण में 51 सीटों पर मतदान - फोटो : Amar Ujala

लोकसभा चुनाव 2019 के पांचवें चरण में देश की 51 सीटों पर आज वोटिंग होगी। इन सीटों पर भाग्य आजमा रहे 673 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करीब दो करोड़ 47 लाख मतदाता करेंगे।

विज्ञापन


पांचवें चरण में लखनऊ समेत यूपी की 14 सीटों पर मतदान होगा। लखनऊ के अलावा अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा की सीट पर 181 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। 
विज्ञापन


यूपी के अलावा बिहार की 5 सीटों पर 82, जम्मू-कश्मीर की 2 सीटों पर 22, मध्य प्रदेश की 7 सीटों पर 110, राजस्थान की 12 सीटों पर 134, झारखंड की 4 सीटों पर 61 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर 83 उम्मीदवारों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले चरणों के मुकाबले इस बार सबसे ज्यादा 12 फीसदी महिला उम्मीदवार भी मैदान में हैं। 51 में से 20 सीटों को रेड अलर्ट जोन में रखा गया है यानी इन पर किस्मत आजमा रहे 3 या उससे अधिक उम्मीदवारों के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। पांचवें चरण के साथ ही लोकसभा की 425 सीटों के लिए मतदान पूरा हो जाएगा। शेष बची 118 सीटों पर अगले दो चरण में मतदान होगा। 

ये दिग्गज मैदान में

राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), पूनम सिन्हा (लखनऊ), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर)।

भाजपा ने 51 में से जीती थीं 39 सीटें 

पिछले चुनाव में भाजपा ने इन 51 सीटों में से 39 पर जीत दर्ज की थी। भाजपा ने यूपी की 14 में से 12, राजस्थान की 12 में से 12, मध्यप्रदेश की 7 में से 7, बिहार की 5 में से 3, झारखंड की 4 में से 4 और जम्मू-कश्मीर की 2 में से 1 सीटों पर जीत हासिल की थी।

राजा भैया समेत आठ नजरबंद 

प्रतापगढ़ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुंडा के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया समेत आठ प्रभावशाली लोगों को वोटिंग के दिन नजरबंद करने का फैसला किया है। राजा भैया के साथ बाबागंज विधायक विनोद सरोज, सपा नेता गुलशन यादव, सपा जिलाध्यक्ष छविनाथ यादव पर भी कार्रवाई की गई है। ये लोग सिर्फ वोट देने बूथ तक जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed