फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi says RSS and BJP are Godse lovers

राहुल का नया हमला, भाजपा और आरएसएस 'गॉड-के-प्रेमी' नहीं 'गोड-से प्रेमी'

Fri, 17 May 2019 08:45 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 17 May 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rahul Gandhi says RSS and BJP are Godse lovers
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : PTI

लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। राहुल ने भोपाल से भाजपा की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर द्वारा महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहे जाने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आरएसएस और भाजपा 'गोडसे प्रेमी' हैं। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि आखिरकार मुझे पता चल गया कि भाजपा और आरएसएस गॉड-के प्रेमी' नहीं, बल्कि वे 'गोडसे प्रेमी' हैं। 

विज्ञापन

 


गौरतलब है कि भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा ने कुछ दिन पहले एक सवाल के जवाब में कहा था कि महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे सबसे बड़े देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। जो लोग उन्हें आतंकवादी कहते हैं, वे अपने गिरेबां में झांककर देखें।
विज्ञापन


भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश करते हुए कहा कि उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनके जवाब के बाद फैसला लिया जाएगा।

हालांकि उनके बयान से भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया था और विवाद बढ़ता देख प्रज्ञा ठाकुर ने अपने बयान पर माफी मांग ली थी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी कहा कि साध्वी का बयान निजी है, पार्टी ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि अभिनेता से नेता बने कमल हासन ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा था कि आजाद भारत के पहले आतंकवादी एक हिंदू था, नाथूराम गोडसे। इसके बाद से उनके बयान पर बवाल मच गया था।


वहीं, साध्वी प्रज्ञा के बयान के समर्थन में भाजपा नेता अनंत कुमार ने ट्वीट करके कहा था कि गोडसे ने एक आदमी को मारा, कसाब ने 72 और राजीव गांधी ने 17 हजार लोगों को मरवाया, तो सबसे बड़ा क्रूर कौन था? हालांकि बाद में ट्वीट को डिलीट कर दिया गया और हेगड़े ने कहा कि मेरा ट्विटर अकाउंट हैक हो गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed