फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Rahul Gandhi on congress-AAP alliance

कांग्रेस-आप गठबंधन: राहुल का केजरीवाल पर यूटर्न का आरोप, जवाब मिला-मोदीजी की कर रहे मदद

Mon, 15 Apr 2019 07:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 15 Apr 2019 07:54 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Rahul Gandhi on congress-AAP alliance
केजरीवाल-राहुल - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी ने पहली बार दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन को लेकर बयान दिया है। उनका कहना है कि दिल्ली में कांग्रेस और 'आप' के गठबंधन से भाजपा पराजित होगी। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी को चार सीटें देने के लिए तैयार है। लेकिन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने फिर से यूटर्न ले लिया है। राहुल गांधी का कहना है कि हमारा दरवाजा अभी भी खुला है। लेकिन समय निकलता जा रहा है। राहुल ने ट्वीट कर यह बात कही है।

विज्ञापन


केजरीवाल ने राहुल गांधी को दिया ये जवाब
अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर राहुल गांधी से पूछा है कि कौन-सा यूटर्न? अभी तो बातचीत चल रही थी। केजरीवाल ने राहुल गांधी को लिखा है कि अभी तो बातचीत चल रही थी आपका ट्वीट दिखाता है कि गठबंधन आपकी इच्छा नहीं मात्र दिखावा है। केजरीवाल ने राहुल गांधी पर आप-कांग्रेस गठबंधन को लेकर बयानबाजी करने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि आप यूपी और दूसरे राज्यों में मोदी विरोधी वोट बांट कर मोदी जी की मदद कर रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



गौरतलब है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर काफी वक्त से बातचीत चल रही है लेकिन दोनों ही पार्टियों के बीच इसे लेकर आम सहमति नहीं बन पा रही है। इससे पहले रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का कहना था कि आखिर वक्त तक गठबंधन के लिए प्रयास करेंगे। केजरीवाल के इस बयान के बाद कांग्रेस-आप गठबंधन की अटकलें और तेज हो गई थी। केजरीवाल ने दिल्ली के कॉन्सटीट्यूशन क्लब में महागठबंधन की बैठक के बाद कहा था कि कांग्रेस-आप गठबंधन के लिए आखिरी वक्त तक उनका प्रयास जारी रहेगा। केजरीवाल का कहना था कि भाजपा को हराने के लिए वह कुछ भी करेंगे।  


आपने चार सीटों के लिए दरवाजा खोला है तो हमने 18 के लिए: गोपाल राय
वहीं, राहुल गांधी के बयान पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय का कहना है कि राहुल गांधी 18 सीटों पर भाजपा को हराने के लिए दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रहे हैं? गोपाल राय का कहना है कि आपने अगर चार सीटों का दरवाजा खोला है तो हमने दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़  में 18 सीट पर भाजपा को हराने के लिए दरवाजा खोल रखा है।



18 की बात बाद में करते हैं: पीसी चाको
कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के बाहर 18 सीटों की बात कर रही है। पहले दिल्ली पर तो साथ आ जाएं। राहुलजी ने कहा कि हमारे दरवाजे खुले हैं। ये होना चाहिए। जो फैसला एक राज्य में हो, जरूरी नहीं कि उसे दूसरे राज्यों में भी वैसे ही दोहराया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed