{"_id":"5cd7b22abdec220734073fca","slug":"lok-sabha-chunav-2019-rahul-gandhi-calls-modi-politics-of-hate-after-he-casts-his-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"#VoteKaro मतदान के बाद राहुल का पीएम पर हमला, कहा-मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
#VoteKaro मतदान के बाद राहुल का पीएम पर हमला, कहा-मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया
Sun, 12 May 2019 11:12 AM IST
Prabudhh Jain
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prabudhh Jain
Updated Sun, 12 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
राहुल ने किया मतदान
- फोटो : ANI
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने नई दिल्ली के औरंगजेब लेन पहुंचकर मतदान किया। वोटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए राहुल ने कहा कि कांग्रेस बेरोजगारी, किसान और भ्रष्टाचार, नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा, "नरेंद्र मोदी ने नफरत का इस्तेमाल किया जबकि हमने प्यार का। मुझे पूरा भरोसा है कि प्यार जीतेगा।"
छठे चरण में देश के 7 राज्यों की 59 सीटों पर मतदान चल रहा है। इसमें दिल्ली की सातों, हरियाणा की सभी 10 सीट और उत्तर प्रदेश की 14 सीट शामिल हैं। इस चरण में चार पूर्व सीएम-शीला दीक्षित, दिग्विजय सिंह, भूपिंदर सिंह हुड्डा और अखिलेश यादव मैदान में हैं। केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन, मेनका गांधी, राधामोहन सिंह, कांग्रेस महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया की सियासी किस्मत भी इसी चरण में तय होगी। दिल्ली में की भाजपा ने मनोज तिवारी, गौतम गंभीर, हंसराज हंस जैसे सितारों को तो, कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन तथा मुक्केबाज विजेंदर सिंह को टिकट दिया है। आप से आतिशी, राघव चड्ढा और दिलीप पांडेय मैदान में हैं। आजमगढ़ में अखिलेश के खिलाफ भाजपा ने भोजपुरी स्टार दिनेशलाल उर्फ निरहुआ को उतारकर मुकाबला रोचक बना दिया है।
https://www.youtube.com/watch?v=qYCzCxq7jj4