फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Rabri Devi alleges Election Commission working with BJP

राबड़ी देवी का बड़ा आरोप, कहा-भाजपा से गठबंधन में काम कर रहा है चुनाव आयोग

Tue, 21 May 2019 01:03 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला,नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 21 May 2019 01:03 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Rabri Devi alleges Election Commission working with BJP
राबड़ी देवी

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाया है। राबड़ी ने ट्वीट कर कहा है कि सीबीआई, ईडी की तरह चुनाव आयोग ने भाजपा से गठबंधन कर लिया है और उससे मिलकर बेशर्मी से काम कर रहा है। तेजस्वी यादव के वोट नहीं दे पाने के कारण बताते हुए उन्होंने कहा कि वोटिंग के दिन तेजस्वी को फर्जी तरीके से फंसाने और बदनाम करने के लिए उसके पहचान पत्र पर उसकी फोटो की जगह किसी और का फोटो लगा दिया गया, ताकि बेवजह विवाद उत्पन्न कर नकारात्मकता व विघ्न पैदा किया जाए।

विज्ञापन


विज्ञापन




राबड़ी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के साथ चुनाव आयोग का ऐसा सलूक दुर्भाग्यपूर्ण है। सोचिए आम मतदाता के साथ कैसा होगा? चुनाव आयोग ने तेजस्वी की जगह किसी और का फोटो लगाने के मामले में क्या कार्रवाई की? इसका दोषी कौन है? तेजस्वी के साथ ही ऐसा क्यों किया गया? क्या साजिश रची जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मेरी बेटी सिंगापुर से वोट देने के लिए पटना आई थी लेकिन उसका नाम मतदान सूची से गायब था। चुनाव आयोग के आधिकारी बताएं इसका जिम्मेदार कौन है? तेजस्वी यादव 19 मई को हुए मतदान में वोट नहीं डाल पाए थे। जिसको लेकर उनके विरोधियों ने जमकर तेजस्वी पर जमकर निशाना साधा था।




राबड़ी देवी ने ईवीएम की बरामदगी को लेकर आ रही खबरों पर ट्वीट किया है कि देशभर के स्ट्रोंग रूम के आसपास ईवीएम की बरामदगी हो रही है। ट्रकों और निजी वाहनों में ईवीएम पकड़ी जा रही है। ये कहां से आ रही है,कहां जा रही है? कब,क्यों,कौन और किसलिए इन्हें ले जा रहा है? क्या यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है? चुनाव आयोग को अतिशीघ्र स्पष्ट करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed