फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi attracting crowd in her rallies

प्रियंका की सभाओं में उमड़ रही भीड़, क्या कहते हैं प्रतापगढ़ के वोटर

Fri, 10 May 2019 09:44 PM IST
Abhishek Singh शशिधर पाठक, नई दिल्ली
शशिधर पाठक, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 10 May 2019 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Priyanka Gandhi attracting crowd in her rallies
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : ANI

चिलचिलाती चमड़ी जलाती धूप, धूल भी। तापमान भी कोई 42-43 डिग्री के करीब, लेकिन हरिश्चंद्र मिश्र बताते हैं कि प्रियंका गांधी की जनसभा में गरुवार को खूब भीड़ थी। लोग पसीना पोंछ रहे थे और उन्हें प्रतापगढ़, जौनपुर के बदलापुर में सुनने के लिए खड़े थे। बताते हैं जौनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी दौरा था। भाजपा ने ऐड़ी चोटी का जोर लगा रखा था, लेकिन प्रियंका को सुनने, देखने आने वालों का जोश ज्यादा भारी था। 

विज्ञापन


प्रतापगढ़ में चिलबिला के रहने वाले संजय सिंह का कहना है कि प्रियंका की जनसभा में जो उत्साह दिखता है, वह वोट में बदल जाए तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में 20 से ऊपर सीटें जीत सकती है। अरुण यादव का कहना है कि प्रियंका अपनी बात किसी लाग-लपेट के आम आदमी की भाषा में कहती हैं। वह नेहरू, गांधी परिवार से हैं और लोगों को उनमें इंदिरा गांधी जैसी छवि दिखाई देती है। इसलिए लोग कनेक्ट होकर देखने चले आते हैं। इसका वोट से कोई लेना-देना नहीं है। 
विज्ञापन


'प्रियंका सहिए कहती है'

रामराजी की उम्र को 65 साल है। वह खुलकर कह रही है कि भले वोट बेकार हो जाए, लेकिन अब प्रियंका के कहने पर कांग्रेस पार्टी को वोट करेंगे। राजराजी के साथ सुनीता देवी भी हैं। सुनीता देवी कांग्रेस पार्टी अभी बहुत कमजोर मान रही हैं। वह समझ-बूझकर अपना वोट देने की बात करती हैं। स्कूल की मास्टर प्रमिला देवी सोच-समझकर मतदान करने की बात करती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन तीनों का कहना है- प्रियंका गांधी सहिए बोलती हैं। कौऊनो गलत बात नहीं करती। प्रियंका के बात में दम लगता है। ठेठ भाषा में इन महिलाओं का कहना है कि लड़कन घर-बजार घूमत हएन। इनके पास कऊनो काम नाइ बा। होत त जातेन नौकरी करतेन और कुछ माई-बाप के भी देतेन। प्रमिला देवी का कहना है कि मनमोहन सरकार में गड़बड़ जरूर भईल रहल लेकिन नौकरी पानी, तनख्वाह पैसा सब ठीक चलत रहल। प्रधानमंत्री मोदी त खाली बहकावत हऐन। मूरख बनावथेन।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed