फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi targets Congress in Bikaner rally

पीएम मोदी का प्रियंका पर हमला, कांग्रेस की चौथी पीढ़ी सांप का खेल दिखाकर वोट मांग रही है

Fri, 03 May 2019 07:01 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Fri, 03 May 2019 07:01 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: PM Modi targets Congress in Bikaner rally
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI

राजस्थान के बीकानेर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस आड़े हाथों लिया है। इस दौरान उन्होंने नाम लिए बिना प्रियंका गांधी वाड्रा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि एक दौर था जब नामदार विदेशी मेहमानों के सामने सांप को नचाकर खुश होते थे। आज ये नामदार परिवार की चौथी पीढ़ी भी यही काम कर रही है। ये चौथी पीढ़ी आज भी सांप-सपेरों का खेल दिखाकर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि ये भूल रहे हैं कि भारत सांप से आगे बढ़कर अब माउस थामकर आगे बढ़ रहा है। अब वो सांप-चार्मर नहीं है, माउस-चार्मर है, वो अब कंप्यूटर का माउस चलाता है। प्रधानमंत्री ने कहा, 

विज्ञापन

बीकानेर के लोगों का मुझ पर विशेष स्नेह रहा है। आपका ये स्नेह ही मुझे दिन रात सेवा करने और देश के लिए काम करने के लिए प्रेरित करता रहता है। आज भारत की गूंज पूरे विश्व में सुनाई दे रही है। ये संभव हुआ तो उसका कारण आपका एक वोट है। आपने कमल को वोट दिया और कमल ने कमाल कर दिया। आपके वोट से 30 साल बाद देश में पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनी है। 

विज्ञापन

 





एक तरह से पीएम मोदी ने अपने इस बयान से कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को निशाने पर लिया है। गुरुवार को प्रियंका ने रायबरेली में सपेरों से मुलाकात की थी और उनके मुद्दों पर बात की थी। इस दौरान उन्होंने हाथों में सांपों को भी उठाया था। 

इस दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्र की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि देश को सही दिशा देने के लिए, देश के विकास को गति देने के लिए मजबूत सरकार बहुत जरूरी होती है। जब देश में मजबूत सरकार होती है तब एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे फैसले लिए जाते है। जब देश में मजबूत सरकार होती है, तब डोकलाम जैसे संवेदनशील विषय पर अडिगता दिखाई जाती है।

उन्होंने कहा कि जब देश में मजबूत सरकार होती है, तब दुनिया भी भारत की बातों को गौर से सुनती है। जब मजबूत सरकार होती है, तब वन रैंक वन पेंशन का दशकों पुराना वादा पूरा किया जाता है। जब मजबूत सरकार होती है, तब ही दशकों से अटका हुआ बेनामी संपत्ति कानून लागू होता है। 

उन्होंने कहा कि दशकों के अपने शासन में कांग्रेस ने कभी नारे दिए, कभी वायदे किए। लेकिन उन्हें पूरा करने का इरादा नहीं दिखाया। गरीब जब बीमार पड़ता था, तो उसे नारा मिला। गरीब को रोजगार चाहिए था, तो भी उसे नारा मिला। गरीब को अन्न और शिक्षा चाहिए थी, तो भी उसे नारा मिला।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता ने गरीब, किसान और मजदूर को सिर्फ नारा बनाकर रखा। 10 दिन में कर्ज माफ, नहीं तो मुख्यमंत्री साफ-किसानों को ये नारा किसने दिया था? कर्जमाफी हुई क्या? मुख्यमंत्री साफ हुआ क्या? मुझे पता चला है कि कांग्रेस के इस झूठ की वजह से यहां बीकानेर में किसान खुदकुशी तक करने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed