फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 PM Modi in Silchar on congress

लोकसभा चुनाव 2019: असम में पीएम मोदी ने कहा-राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर कर रही है कांग्रेस

Thu, 11 Apr 2019 06:45 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 11 Apr 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 PM Modi in Silchar on congress
नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के सिल्चर में अपनी चुनावी रैली में कांग्रेस पर जमकर बरसे। मोदी ने बिना राहुल गांधी का नाम लिए कहा कि सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए लोग सिर्फ चाय का स्वाद ले सकते हैं। उन्हें इस बात का अहसास तक नहीं होता कि चाय की पत्ती चुनने में हाथ छिल जाते हैं। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से कहा कि ये चायवाला आपके जीवन को बेहतर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हवा का रुख किस तरफ बह रहा है, ये आपके उत्सव से साफ पता चल रहा है। इससे पहले असम के मंगलदाई में अपने चुनावी रैली के दौरान मोदी ने कांग्रेस पर राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने का आरोप लगाया था। इससे पहले की अपनी मंगलदाई रैली में मोदी ने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहती है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी स्थित को मजबूत करने के लिए एक और घोटाले सामने लाई है। यह 'तुगलक रोड चुनावी घोटाला' है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर बात राष्ट्रीय सुरक्षा और आतंकवादी संगठनों की हो तो क्या किसी भी तरह का समझौता किया जा सकता है? मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि दुर्भाग्यवश विपक्ष राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed