फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Only these Officers have permission to use smart phone in PMO

पीएमओ में जब मोदी बैठक लेते हैं तो इंटरनेट की कई सर्विस बंद हो जाती हैं

Sat, 18 May 2019 09:58 PM IST
Jitendra Bhardwaj जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली 
जितेंद्र भारद्वाज, नई दिल्ली  Published by: Jitendra Bhardwaj Updated Sat, 18 May 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Only these Officers have permission to use smart phone in PMO
नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह-अरुण जेटली और अन्य - फोटो : Social Media
प्रधानमंत्री कार्यालय में जब मोदी बैठक लेते हैं तो कई ब्रांचों में इंटरनेट की कुछ सेवाएं थोड़े समय के लिए बंद कर दी जाती हैं। खासतौर से, सोशल साइट पर तो पूरी तरह बैन रहता है। बैठक खत्म होने के तीस मिनट बाद इंटरनेट सेवा शुरु होती है। सुरक्षा और गोपनीयता के लिहाज से ये सब गतिविधियां नेशनल इन्फॉर्मेशन सेंटर (एनआईसी) द्वारा की जाती हैं। पीएमओ की गोपनीयता बरकरार रहे, इसलिए वहां केवल डिप्टी सेक्रेटरी या उससे ऊपर के अधिकारियों को ही स्मार्ट फोन रखने की इजाजत दी गई है। बाकी बचे स्टाफ के पास इंटरनेट रहित सामान्य फोन होता है।
विज्ञापन

 
बता दें कि पीएमओ में कार्यरत स्टाफ ने एक बार पीएम के समक्ष यह आग्रह किया था कि उन्हें स्मार्ट फोन यूज करने की इजाजत दे दी जाए।इसके लिए जो भी नियम तय किए जाएंगे, वे उन्हें मंजूर होंगे। पीएम ने उच्च अधिकारियों से विचार विमर्श करने के बाद कहा था कि जैसा चलता है, चलता रहे। मौजूदा व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं होगा। 
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि पीएमओ के स्टाफ द्वारा जो फोन यूज किया जाता है, जांच पड़ताल के बाद एनआईसी उस पर अपना स्टीकर लगाती है।अगर किसी अधिकारी या कर्मचारी के फोन पर स्टीकर नहीं लगा होता तो उसका फोन पीएमओ से बाहर ही रखवा लिया जाता है। पिछले साल दो आईएएस अफसरों ने सोशल मीडिया पर पीएम को लेकर कोई कमेंट कर दिया था, उसके बाद से इंटरनेट के इस्तेमाल और सोशल साइटों पर नजर रखनी शुरू की गई थी। कोई भी दस्तावेज इधर उधर न हो, इसके लिए इंटरनेट की गतिविधियों पर हर पल नजर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं होती...

प्रधानमंत्री कार्यालय में जितने भी सेक्शन हैं, उनमें केवल एक कंप्यूटर पर इंटरनेट की सुविधा प्रदान की गई है। यहां पर कोई भी कर्मचारी अपने लॉग-इन से थोड़ी देर के लिए सोशल साइट चेक कर सकता है। बाकी कंप्यूटरों पर उतने ही प्रोग्राम डाले गए हैं, जितने पीएमओ की सुरक्षा और गोपनीयता के हिसाब से जरुरी हैं। यदि किसी को दफ्तर के कार्यवश अपने कंप्यूटर पर नेट चाहिए तो उसे अपने बॉस से बात करनी होगी। कर्मचारी द्वारा कोई प्रिंट निकालना होता है तो उसके लिए भी अलग से नियमावली बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed