{"_id":"5cc4609cbdec22077725211e","slug":"lok-sabha-chunav-2019-nitin-gadkari-became-unconscious-on-stage-during-election-rally-in-shirdi","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए बेहोश, सुरक्षाकर्मी ने संभाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
चुनावी रैली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी हुए बेहोश, सुरक्षाकर्मी ने संभाला
Sat, 27 Apr 2019 07:31 PM IST
तिवारी अभिषेक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिरडी
Published by: तिवारी अभिषेक
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शनिवार शाम महाराष्ट्र के शिरडी में एक चुनावी रैली के दौरान मंच पर बेहोश हो गए। गडकरी शिरडी लोकसभा सीट से शिवसेना प्रत्याशी सदाशिव लोखंडे के प्रचार के लिए गए थे।
विज्ञापन
चुनावी भाषण खत्म कर गडकरी जब अपनी कुर्सी की ओर बढ़ रहे थे तब अचानक बेहोश हो गए। मंच पर मौजूद नेताओं और सुरक्षाकर्मी ने फौरन उन्हें संभाला। हालांकि जल्द ही उनका स्वास्थ्य ठीक हो गया और वह अपनी कार तक चलकर गए।
विज्ञापन
इससे पहले पिछले साल दिसंबर में भी गडकरी एक विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुधमेह का स्तर कम होने के कारण मंच पर बेहोश हो गए थे।