फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok Sabha Chunav 2019: Kolkata Police interfere in Amit Shah rally, BJP alleged Mamata TMC in Bengal

अमित शाह के रोड शो के दौरान आगजनी और पथराव, बोले- जनता वोट से दे हिंसा का जवाब

Wed, 15 May 2019 08:11 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 15 May 2019 08:11 AM IST
विज्ञापन
lok Sabha Chunav 2019: Kolkata Police interfere in Amit Shah rally, BJP alleged Mamata TMC in Bengal

आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया। रोड शो शाम 4:30 बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।  

विज्ञापन


शाह उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक सुसज्जित ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष के काफिले के आगे राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी। भाजपा के झंडे लहराते हुए पार्टी के समर्थकों को ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुना गया। रोड शो में भगवान राम और हनुमान की तरह सजे-धजे लोग भी देखे गए। 
विज्ञापन


 
अमित शाह के रोड शो में जमकर हंगामा हुआ, जिस ट्रक पर शाह सवार थे उस पर डंडे फेंके गए, रोड शो पर पथराव भी हुआ। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया। रोड शो को दौरान आगजनी भी हुई। आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने एक गाड़ी में आग लगाई गई। दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंची तो पुलिस ही आग बुझाने में जुटी रही। इस दौरान विद्यासागर कॉलेज में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह ने कहा- बंगाल की जनता भाजपा को ताकत दे रही है। यहां इस बार उलटफेर होगा। दीदी को जितनी प्रताड़ना करना हो करे, जनमत उनके खिलाफ जा रहा है। 16 राज्यों में हमारी सरकार है लेकिन हमने कभी विपक्ष के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया है। यहां हम 23 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बंगाल और देश की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ममता दीदी हिंसा कराने का प्रयास कर रही हैं।


उन्होंने कहा, ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से की जा रही इस गुंडागर्दी का मैं विरोध करता हूं। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि अंतिम चरण में हिंसा का जवाब शांति दे और वोट देकर हमेशा के लिए इस हिंसा को बंद कर दे। 

आज हुए रोड शो को कोलकाता में शानदार रिस्पांस मिला और हर नागरिक इसका हिस्सा बना। टीएमसी के गुंडे कुंठित हो चुके हैं इसलिए हमला किया। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं कि इतनी अराजकता के बाद भी उन्होंने रोड शो जारी रखा और ये गंतव्य पर जाकर खत्म हुआ।
 

भाजपा के पोस्टर-बैनर हटाए

पश्चिम बंगाल में भाजपा और टीएमसी के बीच रार भी बढ़ती जा रही है। कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली से पहले राज्य पुलिस सभा की अनुमति के कागजात मांगने पहुंची। पेपर नहीं दे पाने पर मंच तोड़ने को कह डाला। बढ़ते विवाद के बीच भाजपा कार्यकर्ता रैली स्थल पर जमे ही थे कि इधर, सड़कों पर से पीएम मोदी और अमित शाह समेत भाजपा के कई होर्डिंग, पोस्टर और बैनर हटा दिए गए। 

वहीं, कोलकाता पुलिस का कहना है कि चुनाव आयोग के निर्देश पर पोस्टर-बैनर हटाए गए हैं। आयोग के अधिकारियों के अनुसार, आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इधर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी और टीएमसी पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया है। भाजपा नेता मुकुल रॉय, बाबुल सुप्रियो और पार्टी के अन्य नेताओं ने इस कार्रवाई की भर्त्सना की है। मालूम हो कि सातवें चरण के लिए अमित शाह उत्तर कोलकाता लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी के चुनाव प्रचार के लिए रोड शो और रैली करने वाले थे। 
 

-भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और पश्चिम बंगाल के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने एक के बाद एक ट्वीट कर ममता सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ये नागवार हरकत ठीक नहीं! भाजपा अध्यक्ष अमित शाह जी की कोलकाता रैली को फेल करने के लिए ममता सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही! स्वागत मंच नहीं लगाने दिए गए और सड़क के दोनों और लगाए गुब्बारे और होर्डिंग भी निकाल दिए गए। ये राजनीतिक वैमनस्यता बहुत भारी पड़ेगी दीदी!
 



-कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि कोलकाता में अमित शाह की रैली में अड़ंगेबाजी की कोशिश हो रही है। विजयवर्गीय ने ट्वीट किया किया कि अमित शाह जी की रैली में अड़ंगेबाजी, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी ने भाजपा को परेशान करने के लिए प्रशासन को खुला छोड़ रखा है। अमित शाह जी की रैली में अड़चन डालने के लिए लाऊडस्पीकर को पुलिस ने मुद्दा बना लिया है। ये चुनावी आचार संहिता है या ममता सरकार की हठधर्मी?"



विजयवर्गीय ने एक वीडियो भी ट्वीट किया है, जिसमें वह कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी के साथ बात करते नजर आ रहे हैं।  पुलिस के अधिकारी कैलाश विजयवर्गीय को बता रहे हैं कि वे आचार संहिता का पालन नहीं कर रहे हैं। कैलाश विजयवर्गीय वीडियो में पुलिसकर्मी के साथ बहस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed