फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Jyotiraditya Scindia richest candidate in Lok Sabha sixth phase elections

छठे चरण के चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया सबसे अमीर उम्मीदवार, 189 प्रत्याशी हैं दागी

Fri, 03 May 2019 07:31 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 May 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Jyotiraditya Scindia richest candidate in Lok Sabha sixth phase elections
Jyotiraditya scindia - फोटो : pti

2019 लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया है। मध्यप्रदेश के गुना लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास 374 करोड़ रुपए की संपत्ति है। उनके नामांकन हलफनामे में इस बात की जानकारी दी गई है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा पैसे वाले प्रत्याशी पूर्वी दिल्ली से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे गौतम गंभीर हैं। गंभीर के पास 147 करोड़ रुपए की संपत्ति है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने प्रत्याशियों के हलफनामों का विश्लेषण कर यह जानकारी दी है। बता दें कि छठे चरण के लिए 12 मई को मतदान होना है।

विज्ञापन

 

चुनाव मैदान में 189 दागी उम्मीदवार 
इस चरण के लिए चुनाव मैदान में किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों में से 189 उम्मीदवार दागी हैं। इन उम्मीदवारों पर कोई न कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज है। जबकि 146 प्रत्याशियों पर गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। 21 प्रत्याशियों के ऊपर महिलाओं पर अत्याचार से संबंधित केस दर्ज हैं। दो उम्मीदवार तो ऐसे हैं जिनके ऊपर बलात्कार की धाराओं में केस दर्ज है।

विज्ञापन


भाजपा के 54 में से 26 दागी उम्मीदवार मैदान में
छठे चरण के लिए सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से हैं। भाजपा के 54 में से 26 प्रत्याशी दागी हैं और 18 पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, कांग्रेस के  46 में से 20 उम्मीदवार दागी हैं और 12 पर गंभीर आपराधिक मुकदम दर्ज हैं। बसपा के 49 में से  19 प्रत्याशी दागी हैं और  17 के ऊपर गंभीर आपराधिक केस दर्ज हैं। 307 निर्दलियों में से 34 उम्मीदवार दागी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय जनता पार्टी के 46 उम्मीदवार करोड़पति
इस चरण के लिए चुनाव लड़ रहे 311 प्रत्याशियों की संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा है। निर्दलीय के बाद सबसे ज्यादा अमीर उम्मीदवार भारतीय जनता पार्टी से हैं। भाजपा के 54 में से 46 उम्मीदवार करोड़पति हैं। जबकि कांग्रेस के 46 में से 37 उम्मीदवार करोड़पति हैं। आम आदमी पार्टी के भी 12 में से छह उम्मीदवार करोड़पति हैं। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से 71 प्रत्याशी करोड़पति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed