आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनकी टक्टर क्रिकेट से राजनीति में आए भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर से है। आतिशी इनदिनों अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर से लेकर गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी तक आतिशी के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। दिल्ली में छठे चरण के लिए 12 मई को वोटिंग होनी है। उससे पहले तमाम दिग्गज चुनाव मैदान में अपना पूरा दम-खम दिखाने में जुटे हुए हैं। गौतम गंभीर के सेलिब्रिटी स्टेट्स के सामने आतिशी के लिए भी सेलिब्रिटी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि, आतिशी का खुद ही मानना है कि जनता स्टार नहीं बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो हमेशा उनके लिए तत्पर हो। ऑक्सफॉर्ड ग्रेजुएट आतिशी, इस सीट पर कांग्रेस को नहीं, बल्कि भाजपा को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी मानती है। आइए एक नजर डालते हैं आतिशी के लिए अब तक किन-किन दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया है...
स्वरा भास्कर से लेकर जिग्नेश तक....आतिशी के प्रचार में जुटे ये दिग्गज, गौतम गंभीर से है टक्कर
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Tue, 07 May 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन