20 राज्यों की 91 सीटों पर 65.77 फीसदी मतदान, जानिए किस राज्य में हुई कितनी वोटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत में नई सरकार चुनने के लिए लोगों ने मतदान के रूप में प्रथम आहुति डाली। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर समेत 20 राज्यों की 91 सीटों पर बृहस्पतिवार को ... फीसदी मतदान हुआ। इस दौरान यूपी के शामली में फायरिंग, आंध्र प्रदेश में दो राजनीतिक दलों के नेताओं की आपसी झड़प में टीडीपी नेता समेत दो लोगों की मौत हो गई। वहीं महाराष्ट्र में एक मतदान केंद्र के पास आईईडी धमाका किया गया। इसके अलावा इन राज्यों में कई जगहों पर ईवीएम में गड़बड़ी और मतदाता सूची में नाम नहीं होने की शिकायत भी मिली।
यूपी की आठ सीटों पर कुल 63.69 फीसदी ही मतदान हुआ जबकि 2014 में 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ था। कैराना लोकसभा सीट के शामली में रसूलपुर गुजरान गांव में कुछ लोगों ने पूरे परिवार का वोट खुद डालने का मतदान कर्मियों पर दबाव बनाया। इससे इनकार करने पर भीड़ ने पथराव कर दिया और बूथ के अंदर घुसकर मतदान सामग्री को नष्ट करने की कोशिश की।
बीएसएफ जवानों ने लोगों को संभालने के लिए पहले लाठीचार्ज किया और फिर हवाई फायरिंग कर भीड़ को खदेड़ा। वहीं आंध्र प्रदेश के अनंतपुर के ताडीपत्री में टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प में टीडीपी नेता एस. भास्कर रेड्डी और एक वाईएसआर कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई।
टीडीपी ने रेड्डी की हत्या का आरोप लगाया है। विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव समेत 10 लोग घायल भी हुए। राज्य में कई जगहों पर टकराव के हालात को देखते हुए पुलिस को लाठीचार्ज भी करना पड़ा। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में वाघेजरी में एक मतदान केंद्र के पास नक्सलियों ने आईईडी धमाका किया। विस्फोट के वक्त मतदान हो रहा था। हालांकि इसमें किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। छत्तीसगढ़ से भी हिंसा की खबर है।
यूपी की इन सीटों पर बरसे वोट
सीट मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव का प्रतिशत
सहारनपुर 70.68 (74.24)
कैराना 62.10 (73.08)
मुजफ्फरनगर 66.66 (69.72)
बिजनौर 65.40 (67.88)
मेरठ 63.00 (63.11)
बागपत 63.90 (66.72)
घाटी में बुलेट पर भारी बैलेट, ईवीएम खराबी की शिकायत
आतंकवाद प्रभावित बारामूला लोकसभा सीट पर बुलेट पर बैलेट भारी पड़ा। लोगों ने लोकतंत्र पर विश्वास जताते हुए जमकर वोट डाले। हालांकि हाजिन और सोपोर में कम मतदान हुआ। बाकी इलाकों में महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों में वोट को लेकर काफी उत्साह देखा गया। जम्मू में भी लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। बारामूला में 35.01 और जम्मू में 72.16 फीसदी वोट पड़े। पिछली बार यह 69.17 फीसदी था। हालांकि कई जगहों पर ईवीएम खराबी की शिकायत भी मिली। नेशनल कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर बताया कि कांग्रेस का बटन ही नहीं काम रहा है।
आंध्र में जन सेना प्रत्याशी मधुसूदन ने ईवीएम तोड़ी, गिरफ्तार
आंध्र प्रदेश में अनंतपुर जिले के गुंताकल विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथ पर जन सेना के उम्मीदवार मधुसूदन गुप्ता ने ईवीएम को फर्श पर पटककर तोड़ दी। वह इस बात से नाराज थे कि विधानसभा और लोकसभा क्षेत्रों के नाम सही तरीके से नहीं प्रदर्शित किए जा रहे हैं। इसको लेकर वह मतदान कर्मियों पर बरस पड़े। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनकी पुलिस से भी कहासुनी हुई।
बालियान ने बुर्के में फर्जी मतदान का लगाया आरोप
मुजफ्फरनगर से भाजपा उम्मीदवार संजीव बालियान ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सुजडू में बुर्के में महिलाओं के चेहरे की जांच नहीं हो रही है। कुछ जगह तो ऐसा हो रहा था कि मशीन पहले दबाई जा रही थी और हस्ताक्षर बाद में हो रहे थे। यह फर्जीवाड़ा खुद उन्होंने पकड़ा। इसकी चुनाव आयोग से शिकायत दर्ज कराई गई है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार वोट मांगे जाएंगे तो फिर समस्या खड़ी हो जाएगी।