फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Fact check Congress used shav vahini dead body van in jan jagran yatra

पड़ताल: कांग्रेस की रैली में 'शव ढोने वाले वाहन' का सच क्या है?

Thu, 02 May 2019 12:45 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 02 May 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Fact check Congress used shav vahini dead body van in jan jagran yatra
पड़ताल - फोटो : social Media
सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस की रैली वाली गाड़ी की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है। तस्वीर में कांग्रेस पार्टी की रैली वाली गाड़ी के बोनट पर शव वाहिनी लिखा दिख रहा है। गाड़ी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया की तस्वीर है। साथ में लिखा जन जागरण यात्रा।
विज्ञापन


क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल?
 

ये तस्वीर एक साल पुरानी है। दरअसल ये गाड़ी मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस के द्वारा की गई जन जागरण यात्रा में इस्तेमाल की गई थी।  तस्वीर उसी जगह की जहां से कमलनाथ ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई थी। इस तस्वीर के साथ ही हमारे हाथ एक और तस्वीर लगी, जो ठीक उसी जगह की  है। थोड़े से अलग कैमरा एंगल से ली गई है। इस तस्वीर में शव वाहिनी जैसा लिखा कुछ भी नहीं है। ध्यान से देखें तो दोनों तस्वीरों में गाड़ी से लेकर पीछे की सारी चीजें मिलती जुलती हैं। लेकिन असली तस्वीर में शव वाहिनी जैसा कुछ भी नहीं लिखा है।

विज्ञापन


वायरल हो रही तस्वीर को देखें तो जहां शव वाहिनी लिखा हुआ है, वह न सिर्फ धुंधला है बल्की फोटोशॉप करते हुए गाड़ी का नाम भी बिखर गया है जिससे चोरी पकड़ी गई। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर घूम रही तस्वीर पर्जी है। इस तस्वीर को एक साल पहले प्रकाशित किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर गलत निकली। 
 

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed