फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   what is evm vvpat: Exit poll results and apposition leaders over EVM VVPAT

एग्जिट पोल ने उड़ाई विपक्ष की नींद, ईवीएम-वीवीपैट को लेकर उठाए नए सवाल 

Mon, 20 May 2019 10:12 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Mon, 20 May 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
what is evm vvpat: Exit poll results and apposition leaders over EVM VVPAT
लोकसभा चुनाव 2019 - EVM VVPAT - फोटो : ANI

लोकसभा चुनाव 2019 के एग्जिट पोल नतीजों के बाद विपक्ष ने संकेत दे दिया है कि हार का ठीकरा ईवीएम पर फूट सकता है। एग्जिट पोल नतीजों के बाद विपक्ष ने ईवीएम को लेकर जिस तरह के सवाल उठाए हैं वो 23 मई के बाद घमासान और तेज हो सकता है। विपक्ष पहले से ही ईवीएम पर सवाल उठाता रहा है। अब एग्जिट पोल नतीजे विपक्ष को ईवीएम पर सवाल उठाने का मौका दे रहे हैं।   

विज्ञापन


एग्जिट पोल नतीजों के बाद कई विपक्षी नेताओं पर अभी से ईवीएम पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि वीवीपैट और ईवीएम में दर्ज वोट अगर अलग अलग हुए तो फिर क्या होगा। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार ने भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन


आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि ऐसी सूरत में चुनाव ही रद्द कर दिए जाने चाहिए। वहीं, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मतगणना प्रक्रिया पर अपनी चिंताओं से चुनाव आयोग को अवगत कराया। भाजपा छोड़ कांग्रेस में जा चुके सांसद उदित राज और राशिद अल्वी ने भी ईवीएम पर सवाल उठाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक कार्यक्रम में शरद पवार ने कहा कि अगर उनकी बेटी सुप्रिया सुले हार जाती हैं तो इसे गड़बड़ी समझा जाएगा, जनता सड़कों पर उतर आएगी। वहीं, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने एक न्यूज से बातचीत में कहा कि अगर एग्जिट पोल जैसे ही नतीजे आते हैं तो माना जाएगा कि ईवीएम में गड़बड़ी हुई है। 

एग्जिट पोल वाले दिन रविवार को टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी भी ईवीएम पर सवाल उठा चुकी हैं। एग्जिट पोल नतीजों पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं एग्जिट पोल गॉसिप में भरोसा नहीं करती, ये सब ईवीएम को बदलने और उसमें घपला करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने इसे लेकर बकायदा ट्वीट किया था। 
 

 

ममता बनर्जी का साथ देते हुए म आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने कहा है कि अगर कहीं भी वीवीपैट पर्चियों की संख्या और ईवीएम में दर्ज वोट अलग-अलग पाए गए तो चुनाव रद्द कर देना चाहिए। संजय सिंह ने ममता के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा- क्या असली खेल ईवीएम है? क्या पैसे देकर एग्जिट पोल कराया गया? यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, दिल्ली, बंगाल हर जगह बीजेपी ही जीत रही है, ये कौन यकीन करेगा? सभी दल ईसी से मिलकर वीवीपैट-ईवीएम के मिलान में गड़बड़ी पर चुनाव रद्द करने की मांग करें।  
 




उधर, आंध्र प्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू भी ईवीएम पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने मंगलवार को चुनाव आयोग से मुलाकात करने की बात कही है। सोमवार को उन्होंने कहा कि मतगणना प्रक्रिया में कई समस्याएं हैं। चुनाव आयोग को कदम उठाना चाहिए। ईवीएम को लेकर कई तरह की अफवाहें हैं, जिनमें प्रिंटर्स के साथ छेड़छाड़ और कंट्रोल पैनल को चेंज करने की बात कही जा रही है। चुनाव आयोग ने शक की गुंजाइश दी है।   

सीपीएम महासचिव सीताराम येचुरी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने सोमवार ईवीएम में दर्ज वोट और वीवीपैट पर्चियों में मिसमैच हो जाए तो क्या किया जाना चाहिए, इसे लेकर चुनाव आयोग का रुख अभी स्पष्ट नहीं है।  
 


भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हो चुके सांसद उदित राज ने कहा- सभी सर्वे भाजपा को जिता रहे हैं ताकि विपक्ष निराश हो जाए और एकजुटता का प्रयास ना करे। एक वजह और हो सकती है कि ईवीएम का खेल किया जाए।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed