फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha chunav 2019 Exclusive interview of Amar Singh with Amar Ujala

EXCLUSIVE: अमर सिंह बोले- मुलायम ने मुझे दिया धोखा, आजम खान को बताया कायर

Sat, 20 Apr 2019 05:27 PM IST
ललित फुलारा ललित फुलारा, अमर उजाला
ललित फुलारा, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 20 Apr 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Lok sabha chunav 2019 Exclusive interview of Amar Singh with Amar Ujala
अमर सिंह - फोटो : Amar Ujala

भाजपा उम्मीदवार जया प्रदा के समर्थन में उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचे राज्यसभा सांसद अमर सिंह ने अमर उजाला से खास बातचीत में कई मुद्दों पर बेबाक राय रखी। उन्होंने मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव की जमकर आलोचना की। रामपुर से सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खान पर भी वह खूब बरसे। पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर भी अमर सिंह ने मन की बात कही। इस खास बातचीत में क्या-क्या कहा अमर सिंह ने पढ़ें- 

विज्ञापन

 

विज्ञापन


अमर सिंह ने आजम खान को मानसिक विकलांग और कायर बताया। उन्होंने कहा, मुलायम सिंह की राजनीतिक मूर्खता के कारण आजम खान बड़े बने हैं। वह अतिरेक की राजनीतिक करते हैं। भारत माता को डायन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आतंकवादी कहते हैं। उनका पूरा इतिहास ही विवादों से घिरा हुआ है। आजम के मन में औरतों को लेकर कोई इज्जत नहीं है। प्रत्याशी के तौर पर इनकी जगह रामपुर में नहीं होनी चाहिए। बता दें कि आजम खान अपने विवादित बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे लेकर चुनाव आयोग ने उनपर 48 घंटे चुनाव प्रचार करने पर भी पाबंदी लगाई थी। हालांकि जया प्रदा पर दिए अपने बयान को वापस लेने को वह तैयार नहीं हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन


'मैं जया का नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करने आया हूं'

रामपुर पहुंचे अमर सिंह ने मुलायम सिंह से लेकर मायावती और अखिलेश यादव तक किसी को भी नहीं बख्शा। अमर सिंह ने कहा, सभी जानते हैं कि समाजवादी पार्टी ने मुझे दो बार बाहर निकाला। पार्टी ने मुझे बाहरी आदमी बताया। मेरा जमकर अपमान हुआ। सपा-बसपा गठबंधन मिलावटी है। इसके साथ ही अमर सिंह ने कहा कि मैं रामपुर जया प्रदा का नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रचार करने पहुंचा हूं।  


'धर्मनिरपेक्ष लोग हैं ज्यादा दंगाई'

अमर सिंह ने कहा, मोदी जी के गुजरात में एक बार दंगे हुए फिर शांति रही। तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों के राज में मुजफ्फरनगर में कितने दंगे हुए अगर इस बात को देखेंगे तो आपको लगेगा कि धर्मनिरपेक्ष लोग मोदी की तुलना में ज्यादा दंगाई हैं। अखिलेश यादव पर भी गुस्सा निकालते हुए कहा, अखिलेश कहते हैं कि हमारी वजह से घर में विघटन है, अब तो मैं नहीं हूं, क्यों नहीं पिता को गले लगा लेते हैं? क्यों नहीं चाचा शिवपाल यादव की गोद में बैठ जाते हैं?



मेरा और शिवपाल का मुलायम ने किया इस्तेमाल

अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह ने मेरा और शिवपाल का इस्तेमाल कर हमारे साथ धोखा किया है। वह आखिर में अपने बेटे के साथ मिल गए। अमर ने मुलायम को दोहरे चरित्र वाला बताया। उन्होंने कहा कि संसद में अमर सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हैं और मैनपुरी में भाजपा का सूपड़ा साफ करने की बात कहते हैं। अमर सिंह ने बसपा सुप्रीमो को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि मायावती ने गुजरात में कहा था कि मुस्लिम कट्टरपंथी होते हैं और देवंबद में मुसलमानों से कहा कि हमारा साथ देना। मायावती भाजपा की बनाई हुई हैं। तीन बार भाजपा का सहयोग नहीं होता तो मायावती नाम के व्यक्तित्व की उत्पत्ति ही नहीं होती।

कौन हैं लालू यादव का घरफोड़वा?
अमर सिंह ने लालू यादव पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लालू यादव ने मुझे घर फोड़वा बताया था। इस वक्त लालू यादव के घर में कलह चल रही है। अब बताएं कि उनके घर का घरफोड़वा कौन हैं? दोनों भाई ही आपस में लड़ रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed