मोदी, शाह और राहुल पर आचार संहिता तोड़ने के आरोप में चुनाव आयोग की बैठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Election Commission of India meeting chaired by CEC Sunil Arora begins on complaints of violation of Model Code of Conduct by PM Narendra Modi, BJP President Amit Shah and Congress President Rahul Gandhi. #LokSabhaElections2019 pic.twitter.com/301cB7Z1to
— ANI (@ANI) April 30, 2019विज्ञापन
जिन मामलों में सुनवाई होनी है उनमें छह मामले पीएम पर, दो अमित शाह और तीन मामले कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हैं। उपनिर्वाचन अधिकारी चंद्र भूषण ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मामलों की जांच के बाद शिकायतों पर सुनवाई 1 मई को होगी। आयोग की मीडिया ब्रीफिंग में डाक्टर संदीप सक्सेना ने कहा कि इन मामलों में जानबूझ कर देरी की कोई वजह नहीं है।
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग में एमसीसी का काम कई श्रेणियों में कई अधिकारियों के बीच बंटा है। इस कारण जांच में समय लगा है। उन्होंने किसी प्रभाव में देरी संभावना को लेकर पूछे गए प्रश्न के जवाब में आयोग का बचाव किया।
उधर इस मामले को लेकर कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। कांग्रेस ने मांग की है कि आयोग को 24 घंटे के भीतर पीएम मोदी और अमित शाह के ऊपर एमसीसी उल्लंघन में
कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाए। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले में मंगलवार को सुनवाई करेगा।