येदियुरप्पा का दावा- भाजपा में शामिल होने को तैयार 20 कांग्रेसी विधायक, कभी भी ले सकते हैं फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता बी. एस. येदियुरप्पा का दावा है कि 20 से ज्यादा कांग्रेसी विधायक भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हैं। ये विधायक लोकसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद किसी भी वक्त फैसला ले सकते हैं। येदियुरप्पा ने कहा, कर्नाटक की वर्तमान सरकार से 20 से ज्यादा विधायक नाखुश हैं। ये विधायक किसी भी वक्त कोई भी निर्णय ले सकते हैं। हमें इंतजार करना चाहिए और देखना चाहिए।
ऐसे समझे मामला?
कर्नाटक में कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर ) की सरकार है। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों ही पार्टियों ने सूबे में गठबंधन सरकार बनाई है। लेकिन, 2018 से ही सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। अब भाजपा के वरिष्ठ नेता बी.एस येदियुरप्पा का दावा है कि सरकार से नाखुश 20 से ज्यादा विधायक भाजपा में शामिल होने को तैयार हैं। येदियुरप्पा ने कहा- 'अभी हमारे पास 104 विधायक हैं। दो विधानसभा उपचुनाव होने के बाद संख्या 106 हो जाएगी । कांग्रेस के 20 कांग्रेस विधायक भी हमारे साथ आ जाएंगे।' यानी साफ है कि येदियुरप्पा का कहना है कि 23 मई के बाद सूबे में भाजपा अपनी सरकार बना लेगी। कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) की गठबंधन सरकार गिर जाएगी।
कांग्रेस के बागी विधायक रमेश जारकिहोली भी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने की बात कह चुके हैं। उनके भाजपा नेताओं से मुलाकात करने की बात सामने आई है। यह भी कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से मुलाकात के बाद जारकिहोली ने दावा किया था कि 23 मई के बाद सूबे की गठबंधन सरकार गिर जाएगी। 4-5 कांग्रेस विधायक इस्तीफा देंगे और कई सीटों पर उप चुनाव होगा। कर्नाटक में विधानसभा की कुल 224 सीटे हैं। दो सीटें अभी खाली हैं और इनमें उपचुनाव होने हैं।