फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: BJP urges EC to deploy central forces on all polling booths in West Bengal

चुनाव आयोग पहुंची भाजपा, ममता से लेकर राहुल और केजरीवाल की शिकायत

Mon, 29 Apr 2019 05:44 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Mon, 29 Apr 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: BJP urges EC to deploy central forces on all polling booths in West Bengal
मुख्तार अब्बास नकवी- विजय गोयल - फोटो : PTI

पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के मतदान के दौरान हिंसा की खबरों के बीच भाजपा ने एक बार फिर राज्य में हर मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की नियुक्ति का अनुरोध किया है। भाजपा ने सोमवार को चुनाव आयोग से संपर्क किया और शिकायत की कि तृणमूल कार्यकर्ताओं ने राज्य में लोकतंत्र को बंधक बना लिया है।

विज्ञापन


भाजपा प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, विजय गोयल और पार्टी के मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग के शीर्ष अधिकारियों से मुलाकात की और इस संबंध में अपना ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


नकवी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राज्य में लोकतंत्र को बंधक बना लिया है और वे हिंसा में शामिल हैं। स्थानीय मशीनरी उनका समर्थन कर रही है और हमलोग सभी मतदान केंद्रों पर केंद्रीय बलों की नियुक्ति की मांग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने पार्टी प्रमुख अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बेबुनियाद आरोप लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर भी चिंता जताई।

चुनाव अधिकारियों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नकवी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने शाह और मोदी के खिलाफ लगातार बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मध्य प्रदेश सरकार के उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है जो कांग्रेस के एजेंट बनकर काम कर रहे हैं।


पार्टी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आप की लोकसभा उम्मीदवार आतिशी पर भड़काऊ धार्मिक बयान देकर वोट बटोरने का आरोप लगाया और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed