{"_id":"5cd2e099bdec2207186a5076","slug":"lok-sabha-chunav-2019-bjp-president-amit-shah-campaign-in-jharkhand-and-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा, लेकिन मोदी के मामले में एक: अमित शाह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देशभर के लोग संस्कृति के लिहाज से जुदा, लेकिन मोदी के मामले में एक: अमित शाह
Wed, 08 May 2019 09:33 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, धनबाद
भाषा, धनबाद
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 08 May 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में जारी लोकसभा चुनावों के बाद भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आने दावा करते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश के लोग पसंद और संस्कृति से अलग अलग हैं लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में अपने नारों से एकजुट हैं। शाह ने झारखंड के धनबाद की एक रैली में कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में नहीं कर पाई वो मोदी सरकार ने गरीबों के कल्याण के लिए पिछले पांच साल में कर दिखाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “मैंने चुनाव प्रचारों के लिए लगभग सभी राज्यों का दौरा किया है। देश भर के लोगों की पसंद एवं संस्कृति अलग-अलग है लेकिन हर जगह एक बात समान है और वह है मोदी के पक्ष में लगने वाले नारे।” भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी का मजाक उड़ाते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष गर्मी में तापमान बढ़ते ही छुट्टियों पर चले जाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “एक तरफ आपके पास मोदी हैं जिन्होंने 20 साल में एक भी छुट्टी नहीं ली है। वहीं दूसरी तरफ राहुल गांधी हैं जो लंबी छुट्टी के लिए अज्ञात स्थानों पर चले जाते हैं, जिसके बारे में उनकी मां को भी पता नहीं होता है।” साथ ही शाह ने कहा कि लोग “ऐसे नेता की तलाश कर रहे हैं जो देश के प्रति अपना जीवन समर्पित करे न कि अपने परिवार का हित साधे।”
विज्ञापन
उन्होंने कहा, “मोदी नीत सरकार ने गरीबों के लिए जो पांच साल में किया है वह कांग्रेस 55 साल में भी नहीं कर पाई। अपनी पार्टी के केंद्र में फिर से सत्ता में आने पर घुसपैठियों को देश से बाहर निकालने की बात दोहराते हुए कहा, “जब घुसपैठियों को बाहर निकालने के लिए एनआरसी लाया गया, राहुल बाबा एंड कंपनी ने मानवाधिकारों का मुद्दा उठाया। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब बेकसूर जवानों को मारा जा रहा था और उनका परिवार भुगत रहा था तब उनकी चिंता कहां गई थी?”
झारखंड में राजग सरकार की विकास पहलों के बारे में भाजपा प्रमुख ने कहा कि उनकी सरकार ने हजारीबाग और दुमका में मेडिकल कॉलेज खोले, रांची में कैंसर अस्पताल स्थापित किया और पतरातु में 4,000 मेगावॉट का ऊर्जा संयंत्र शुरू किया।
शाह ने कहा, “13वें वित्त आयोग में संप्रग सरकार ने झारखंड के विकास के लिए 55,253 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। मोदी सरकार ने राज्य को पांच सालों में तीन लाख करोड़ रुपये से ऊपर की राशि दी है।’’