फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: Atr and literature veterans appeal people to vote for BJP

सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा सहित 602 कला-साहित्य के लोगों ने की मोदी को वोट देने की अपील

Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 16 Apr 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: Atr and literature veterans appeal people to vote for BJP
कला-साहित्य से जुड़े 602 कलाकारों ने की मोदी को वोट देने की अपील - फोटो : सोशल मीडिया

लोकसभा चुनाव 2019 में कलाकारों ने भी अपनी लाइन तय करना शुरू कर दिया है। सोनल मानसिंह, अनूप जलोटा, अनुराधा पौडवाल, बीरेन हजारिका, हिमानी शिवपुरी, परेश रावल और राजा बुंदेला सहित कला-साहित्य के क्षेत्र से जुड़े 602 लोगों ने एक पत्र लिखकर देशवासियों से नरेंद्र मोदी को वोट देने की अपील की है। 

विज्ञापन
 

देशवासियों को पत्र लिखते हुए इन कलाकारों ने कहा है कि पिछले पांच सालों में इस देश ने ऐसी सरकार देखी है जो लगातार विकास के नाम पर काम करती रही है। इस समय में देश ने आत्मगौरव के साथ सिर उठाकर जीना सीखा है। कलाकारों ने देश के विकास के लिए नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने को समय की जरूरत बताया है। इसके पूर्व भी 900 से अधिक कलाकारों ने एक पत्र लिखकर मोदी को वोट करने की अपील जारी की थी। 

विज्ञापन

इसके पूर्व, सिनेमा जगत से जुड़ीं कुछ हस्तियों ने एक पत्र लिखकर वर्तमान सरकार को देश के सौहार्दपूर्ण व्यवहार और शांति के लिए खतरा बताया था। कलाकारों ने देशवासियों से वर्तमान सरकार के खिलाफ वोट डालने की अपील की थी। इसी प्रकार सेना से जुड़े कुछ पूर्व अधिकारियों द्वारा राष्ट्रपति को पत्र लिखे जाने की बात भी सामने आई थी जिस पर खासा विवाद मचा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed