{"_id":"5cc325f4bdec225eef5188e8","slug":"lok-sabha-chunav-2019-arun-jaitley-says-rahul-gandhi-showing-signs-of-desperation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुण जेटली बोले, राहुल गांधी में हताशा के लक्षण दिख रहे हैं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अरुण जेटली बोले, राहुल गांधी में हताशा के लक्षण दिख रहे हैं
Sat, 27 Apr 2019 09:16 AM IST
Abhishek Singh
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली
Published by: Abhishek Singh
Updated Sat, 27 Apr 2019 09:16 AM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : ANI
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी हताश हो चुके हैं क्योंकि उन्होंने राफेल सौदा और कर्ज माफी को लेकर कारोबारी घरानों के बारे में जो गलत बयानबाजी की थी वह वापस बनकर हवा में उड़ चुका है।
विज्ञापन
एक फेसबुक पोस्ट में जेटली ने कहा कि उनकी हताशा उस समय चरम पर पहुंच गई थी जब उन्होंने आम आदमी पार्टी को दिल्ली में चार सीटें देने की पेशकश यह सोचे बिना की थी कि अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ खेल कर रहे हैं।
विज्ञापन
जेटली ने कहा कि गांधी ने हारे व्यक्ति की तरह हताशा दिखाई है। जेटली ने दावा किया कि भाजपा 2014 में मिले जनादेश के मुकाबले इस बार ज्यादा अच्छा प्रदर्शन करेगी। जेटली के इस पोस्ट का शीर्षक 'क्या कांग्रेस ने हाथ खड़े कर दिए हैं?' था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यू इंडिया एक सकारात्मक भारत है और वह राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी और तेदेपा की नकारात्मकता को स्वीकार नहीं करता है।