{"_id":"5cdae453bdec22078d32f16d","slug":"lok-sabha-chunav-2019-amit-shah-hits-out-at-tmc-and-mamata","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता रोड शो में हिंसा: अमित शाह बोले- कुंठित हो चुके हैं टीएमसी के गुंडे ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोलकाता रोड शो में हिंसा: अमित शाह बोले- कुंठित हो चुके हैं टीएमसी के गुंडे
Tue, 14 May 2019 09:47 PM IST
अमित मंडल
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमित मंडल
Updated Tue, 14 May 2019 09:47 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह का रोड शो
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में आज जमकर बवाल हुआ। रोड शो के दौरान टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं की भिड़ंत हो गई। इसके बाद शाह के रोड शो पर पथराव और आगजनी भी हुई। रोड शो खत्म होने के बाद अमित शाह ने इसे लेकर ममता बनर्जी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने रोड शो पर हमला किया है।
अमित शाह ने कहा- बंगाल की जनता भाजपा को ताकत दे रही है। यहां इस बार उलटफेर होगा। दीदी को जितनी प्रताड़ना करना हो करे, जनमत उनके खिलाफ जा रहा है। 16 राज्यों में हमारी सरकार है लेकिन हमने कभी विपक्ष के साथ ऐसा बर्ताव नहीं किया है। यहां हम 23 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बंगाल और देश की जनता मोदी जी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना चाहती है। हमारे कार्यकर्ताओं पर हमला हुआ। इस दौरान पुलिस मूकदर्शक बनी रही। ममता दीदी हिंसा कराने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने कहा, ममता बनर्जी की पार्टी की ओर से की जा रही इस गुंडागर्दी का मैं विरोध करता हूं। मैं बंगाल की जनता से अपील करता हूं कि अंतिम चरण में हिंसा का जवाब शांति दे और वोट देकर हमेशा के लिए इस हिंसा को बंद कर दे।
विज्ञापन
आज हुए रोड शो को कोलकाता में शानदार रिस्पांस मिला और हर नागरिक इसका हिस्सा बना। टीएमसी के गुंडे कुंठित हो चुके हैं इसलिए हमला किया। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं कि इतनी अराजकता के बाद भी उन्होंने रोड शो जारी रखा और ये गंतव्य पर जाकर खत्म हुआ।
रोड शो के दौरान लगे जय श्री राम के नारे
आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया। रोड शो शाम 4:30 बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
शाह उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक सुसज्जित ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन कर रहे थे। भाजपा अध्यक्ष के काफिले के आगे राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी। भाजपा के झंडे लहराते हुए पार्टी के समर्थकों को ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाते सुना गया। रोड शो में भगवान राम और हनुमान की तरह सजे-धजे लोग भी देखे गए।

Amit Shah: Today the way BJP's road show got a response in Kolkata with almost every citizen attending it, TMC's goons were frustrated & so attacked it. I would like to congratulate BJP workers as even after such chaos the roadshow continued & concluded at the planned place& time pic.twitter.com/Wy532Ox2ms
— ANI (@ANI) May 14, 2019
आज हुए रोड शो को कोलकाता में शानदार रिस्पांस मिला और हर नागरिक इसका हिस्सा बना। टीएमसी के गुंडे कुंठित हो चुके हैं इसलिए हमला किया। मैं भाजपा कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करना चाहता हूं कि इतनी अराजकता के बाद भी उन्होंने रोड शो जारी रखा और ये गंतव्य पर जाकर खत्म हुआ।
रोड शो के दौरान लगे जय श्री राम के नारे
आगामी 19 मई को लोकसभा चुनावों के अंतिम चरण के मतदान से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में कोलकाता में रोड शो किया। रोड शो शाम 4:30 बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। भाजपा और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए।
#WATCH: Visuals after clashes broke out at BJP President Amit Shah's roadshow in Kolkata. #WestBengal pic.twitter.com/laSeN2mGzn