फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Chunav 2019: 60 Candidates Assets are double of poll expenditure

2019 के चुनाव पर जितना पैसा खर्च हुआ, उससे ज्यादा तो 60 उम्मीदवारों की संपत्ति है

Tue, 07 May 2019 07:45 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 07 May 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019: 60 Candidates Assets are double of poll expenditure
पोलिंग बूथ (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

देश में हो रहे लोकसभा चुनाव के पांच चरण सम्पन्न हो चुके हैं। चुनाव को लेकर देश में उत्सव जैसा माहौल है। रोज दर्जनों रैलियां हो रही हैं। इस बार के लोकसभा चुनाव का खर्च 2014 के लोकसभा चुनाव से 40 फीसदी बढ़ गया है। पिछले चुनाव में 3 हजार 870 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। इस बार के चुनाव का खर्च करीब 5 हजार 418 करोड़ रुपए हैं। इस लोकसभा चुनाव के छठे चरण तक 60 सबसे रईस प्रत्याशीयों की कुल संपत्ति 10 हजार 75 करोड़ रुपए है। जो इस बार के चुनाव के खर्चे से दोगुना है। अगर ये 60 उम्मीदावर चाहे तो लोकसभा का चुनाव दोबारा करवा दें।

विज्ञापन


देश में जैसे ही चुनावी बिगुल बजता है अवैध शराब और काले पैसों का कारोबार बढ़ जाता है। चुनाव आयोग ने इस चुनाव में अब तक करीब 3,500 करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध शराब, नगदी और अभूषण आदि जब्त की है। ये राशि 2014 के लोकसभा चुनाव के कुल खर्च 3 हजार 870 करोड़ से कुछ ही कम है।
विज्ञापन

 
साल 1951-52 के चुनाव का खर्च 10.45 करोड़ रुपए था। जो अब 518 गुना बढ़कर 5418 करोड़ हो गया है।

आजादी के बाद के पहले आम चुनाव 1951-52 में हुए थे। उस समय कुल 17 करोड़ 32 लाख मतदाता थे। तब देश के हर वोटर पर चुनाव के खर्च का बोझ 60 पैसे पड़ता था। इस बार के आम चुनाव में 90 करोड़ वोटर हैं और चुनाव के खर्च का बोझ भी बढ़कर 60 रु. हो गई है। यह राशि 2014 के खर्च से 13.86 रु. अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छह चरणों के 10 रईस उम्मीदवारों की संपत्ति

पहला चरण 3,180 करोड़ रु.
दूसरा चरण 2,218 करोड़ रु.
तीसरा चरण 1,231 करोड़ रु.
चौथा चरण 1,601 करोड़ रु.
पांचवां चरण 7,85 करोड़ रु.
छठा चरण 1,060 करोड़ रु.
 

पहले आम चुनाव का बजट था इतना

1952 के पहले चुनाव में सब कुछ शुरुआत से होना था। बैलेट पेपर से लेकर चुनावी तैयारियों के लिए 10.45 करोड़ का बजट रखा गया था। लेकिन 1957 में हुए दूसरे आम चुनाव का बजट घटकर तकरीबन आधा हो गया। साल 1971 में आम चुनाव का खर्च 11.61 करोड़ था। जो आपातकाल के बाद 1977 में हुए आम चुनाव में बढ़कर 23.03 करोड़ पर पहुंच गया।



सरकारें उठाती हैं चुनावी खर्च

लोकसभा पर होने वाले खर्चों को केंद्र सरकार वहन करती है। जबकि विधान सभा के चुनाव में होने वाले खर्चों का बोझ राज्य सरकार उठाती हैं। अगर लोकसभा के साथ ही राज्यों के विधान सभा चुनाव होते हैं, तो केंद्र और राज्य दोनों बराबर रूप से चुनाव पर हुए खर्चों का वहन करते हैं। चुनावी खर्चों में उंगुली पर लगने वाली स्याही से लेकर वोटिंग मशीन और हर बूथ पर तैनात कर्मचारियों का दैनिक भत्ता तक शामिल है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed