फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sabha adjourned homage ladu kishore swain rajya sabha congress bjp

बीजद सांसद को श्रद्धांजलि के बाद लोकसभा दिनभर के लिए स्थगित, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

Wed, 06 Feb 2019 11:39 AM IST
Shani Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shani Mishra Updated Wed, 06 Feb 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Lok sabha adjourned homage ladu kishore swain rajya sabha congress bjp
Lok Sabha (file pic)
बीजू जनता दल (बीजद) के सांसद लाडू किशोर स्वैन को श्रद्धांजलि देने के बाद बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई। स्वैन का बुधवार सुबह भुवनेश्वर में निधन हो गया। वह 71 वर्ष के थे। वह किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे।
विज्ञापन


लोकसभा की कार्यवाही आरंभ होने के बाद स्पीकर सुमित्रा महाजन ने स्वैन के निधन की जानकारी सदन को दी। इसके बाद सदस्यों ने कुछ पल का मौन रखकर अपने दिवंगत साथी को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सदन की कार्य़वाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
विज्ञापन


राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा

वहीं अलग-अलग मुद्दों पर कांग्रेस सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण राज्यसभा की बैठक बुधवार को शुरू होने के कुछ ही देर बाद दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। हंगामे की वजह से उच्च सदन में आज भी शून्यकाल और प्रश्नकाल नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह 11 बजे बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने आवश्यक दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाए। उन्होंने सदन को सूचित किया कि उन्हें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करने के लिए सपा के रामगोपाल यादव, राजद के मनोज झा, कांग्रेस के रिपुन बोरा सहित पांच सदस्यों के नोटिस मिले हैं। 

इसी दौरान सपा सदस्यों ने उच्च शिक्षण संस्थाओं में आरक्षण संबंधी रोस्टर प्रणाली का मुद्दा उठाया। सभापति ने सपा सदस्यों से कहा कि उनकी बात रिकॉर्ड में नहीं जाएगी। कांग्रेस के रिपुन बोरा ने नागरिकता (संशोधन) विधेयक का मुद्दा उठाया। पार्टी के सदस्यों ने उनकी बात का समर्थन किया।

सभापति ने सदस्यों से शांत रहने और सदन की बैठक चलने देने का अनुरोध किया। लेकिन हंगामा थमते न देख उन्होंने 11 बज कर करीब छह मिनट पर ही बैठक को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।


इससे पहले उन्होंने सदन को सूचित किया कि सपा के बेनी प्रसाद वर्मा और केरल कांग्रेस के जोस के मणि ने वर्तमान सत्र से अवकाश मांगा है। सदन की अनुमति से उन्होंने दोनों सदस्यों को अवकाश की मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed