फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Login for booking of train tickets can be linked with Aadhaar PAN

दलालों से निपटने की कोशिश: रेल टिकट की बुकिंग के लिए लॉगिन को आधार, पैन से जोड़ा जा सकता है

Sat, 26 Jun 2021 06:17 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 26 Jun 2021 06:17 AM IST
सार

भविष्य में रेल टिकट बुक करने समय लॉगिन के लिए पैन या आधार या कोई अन्य प्रूफ को जोड़ा जा सकता है। इससे दलालों को हटाया जा सकेगा। यह भविष्य की योजना है। इसके लिए पहले एक नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
 

विज्ञापन
Login for booking of train tickets can be linked with Aadhaar PAN
train ticket - फोटो : social media

विस्तार

दलालों को बाहर करने के लिए, रेलवे टिकट बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट पर यात्रियों की लॉगिन जानकारी को आधार, पैन और पासपोर्ट जैसे पहचान दस्तावेज से जोड़ने पर काम रहा है। यह बात रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) के महानिदेशक अरुण कुमार ने शुक्रवार को कही।

विज्ञापन


कुमार ने कहा कि लोगों की सूचनाओं के आधार पर दलालों के खिलाफ अभी कार्रवाई की जाती है जिसका जमीनी स्तर पर कम या बिल्कुल असर नहीं होता है। इस पर नियंत्रण के लिए हम कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


हमने आधार प्राधिकरण के साथ अपना काम लगभग खत्म कर लिया और ऐसा ही हम अन्य पहचान कार्डों के साथ कर रहे हैं। जैसे ही सितंबर तैयार होगा, हम इसका इस्तेमाल करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दलालों के खिलाफ अक्तूबर-नवंबर 2019 में कार्रवाई शुरू की गई थी और गैरकानूनी सॉफ्टवेयर के खिलाफ दिसंबर 2019 में कार्रवाई प्रारंभ हुई। मई 2021 तक 14,257 दलालों को गिरफ्तार किया जा चुका है। साथ ही 28.34 करोड़ कीमत की टिकटें जब्त की गई हैं।


उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधित शिकायत सरकारी रेलवे पुलिस और आरपीएफ के पास दर्ज कराने के लिए यात्रियों के लिए रेल सुरक्षा एप तैयार किया गया है। हम 6049 रेलवे स्टेशनों और सभी यात्री ट्रेन कोचों में सीसीटीवी के लिए एक निगरानी और प्रतिक्रिया तंत्र विकसित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed