फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockheed Martin ties up with TATA to produce F16 fighter planes in India.

PM मोदी के अमेरिका दौरे से पहले लॉकहीड मार्टिन-टाटा में समझौता, भारत में बनेंगे F16 फाइटर जेट

Tue, 20 Jun 2017 09:42 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Tue, 20 Jun 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
Lockheed Martin ties up with TATA to produce F16 fighter planes in India.
भारत में बनेंगे F16 फाइटर जेट - फोटो : fas dot org
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25-26 जून को अमेरिका दौरे पर रहेंगे। इस दौरे से पहले सबसे महत्वपूर्ण समझौते में लॉकहीड मार्टिन और टाटा के बीच समझौता होगा, जिसके तहत भारत में ही दुनिया के सबसे सफल लड़ाकू विमानों में से एक एफ-16 फाइटर जेट विमानों का उत्पादन किया जाएगा।
विज्ञापन


इन 'इंडियन शिकारियों' से कांपते हैं दुश्मन, कारगिल वॉर में सामने ही नहीं आई पाक एयरफोर्स
विज्ञापन


एफ-16 फाइटर जेट भारत में 'मेक इन इंडिया' मुहिम के तहत बनाए जाएंगे, जिसमें लॉकहीड मार्टिन और टाटा की हिस्सेदारी होगी। ये समझौता 25 जून को होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक टाटा और लॉकहीड मार्टिन में इस बाबत पेरिस एयर शो के दौरान समझौता हुआ था।  एफ-16 लड़ाकू विमानों को इंडियन एयरफोर्स में शामिल किया जाएगा या नहीं, ये बाद में तय होगा। क्योंकि एफ-16 का इस्तेमाल भारत का चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान भी करता है। हालांकि एफ-16 विमान दुनिया चौथी पीढ़ी के विमानों में सर्वश्रेष्ठ माने गए हैं। एफ-16 मैक 1.2 की गति से उड़ता है और दुनिया के तमाम युद्धक्षेत्रों में अपनी उपयोगिता शामिल कर चुका है।

गौरतलब है कि अमेरिकी एफ-16 लड़ाकू विमानों को दुनिया के सबसे विध्वंशक लड़ाकू विमानों में से गिना जाता है। खाड़ी युद्ध के समय एफ-16 विमानों की मौजूदगी से डरे इराकी एयरफोर्स के विमानों में आसमान में उड़ान ही भरने से मना कर दिया था। इसके बाद अमेरिकी विमानों ने इराकी रक्षा पंक्ति को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया था। यही नहीं, लीबिया में सीमित हमलों, अफगानिस्तान युद्ध के समय भी एफ-16 अपना जौहर यूएस आर्मी के लिए दिखा चुके हैं, तो इजरायली एयरफोर्स ने तमाम युद्धों में दुश्मन देशों के दांत खट्टे करने के लिए एफ-16 का उपयोग किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed