फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown: Mumbai police's safety tunes top Twitter charts

मुंबई पुलिस ने लॉकडाउन के दौरान चेतावनी देते हुए कहा- बाहर निकलने पर होगा ’धुन-ए-बंदोबस्त’

Thu, 07 May 2020 06:18 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 07 May 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: Mumbai police's safety tunes top Twitter charts
मुंबई पुलिस वैन - फोटो : Social Media

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ट्विटर पर फिर से चर्चा में है। इस बार भी वह अपनी क्रिएटिविटी को लेकर लोगों की नजरों में है। मुंबई पुलिस ने एक खास ट्वीट के जरिए लोगों से घरों में रहने की अपील की।

दिल को छू लेने वाले वीडियो और संदेशों के बाद मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को कई लोकप्रिय रॉक (संगीत) ‘बैंड’ का ‘मीम’ पोस्ट कर लोगों को चेतावनी दी कि वे घरों के अंदर ही रहें, नहीं तो बाहर निकलने पर ‘धुन-ए-बंदोबस्त’ होगा। मुंबई पुलिस ने इससे पहले भी अनूठे तरीके अपना कर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने अपने ट्विटर हैंडल पर मराठी में पोस्ट किया है कि घर में ही रुकिए, धुन-ए-बंदोबस्त बाहर रास्ते पर आपकी सुरक्षा के लिए लॉकडाउन के दौरान हम बजा रहे हैं। कई लोकप्रिय बैंड के नाम का खूबसूरती से इस्तेमाल करते हुए पुलिस ने अंग्रेजी में एक अन्य ट्वीट में लोगों को सलाह दी है कि ‘यू2’ स्टे ऐट होम (आप भी घर के अंदर ही रहें), सड़कों पर नहीं घूमें ‘बैक स्ट्रीट ब्वाइज’, होम इज एन ‘ओएसिस’ (घर ही मंदिर है) और ‘लिंकइन पार्क’ में ना जाएं। मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल के फॉलोवरों की संख्या हाल ही में 50 लाख के आंकड़े को पार कर गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed