फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lockdown Extension a High Possibility as PM Modi Interacts With the all States CMs on lockdown today

बढ़ाया जा सकता है लॉकडाउन, आज सभी राज्यों के सीएम से बात करेंगे पीएम

Sat, 11 Apr 2020 01:06 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संदीप भट्ट Updated Sat, 11 Apr 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lockdown Extension a High Possibility as PM Modi Interacts With the all States CMs on lockdown today

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को लॉकडाउन बढ़ाने या खत्म करने पर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बात करेंगे। बताया जा रहा है कि कोरोना के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते हुए देश में 14 अप्रैल को खत्म हो रहे लॉकडाउन को बढ़ाया जा सकता है।

विज्ञापन


कई राज्य इसे बढ़ाने पर सहमति भी जता चुके हैं। इस बीच, ओडिशा के बाद लॉकडाउन बढ़ाने वाला पंजाब देश का दूसरा राज्य भी हो गया है। पंजाब ने एक मई तक, जबकि ओडिशा ने 30 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाया है।
विज्ञापन


इससे पहले पीएम सभी दलों के नेताओं के साथ लॉकडाउन पर बातचीत कर उनकी राय जान चुके हैं। ज्यादातर दल भी लॉकडाउन बढ़ाने के पक्ष में थे।

दूसरी ओर शनिवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से इस महामारी से निपटने के लिए दूसरी बैठक के बाद पीएम मोदी कभी भी राष्ट्र के नाम संबोधन कर सकते हैं।  माना जा रहा है कि राष्ट्र के नाम संबोधन में पीएम मोदी लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने के साथ ही कई बड़े बदलावों की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल बुधवार को पीएम की ओर से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संसद में विभिन्न दलों के संसदीय दल के नेताओं के साथ हुई बैठक में पीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने का संकेत दिया था।  पीएम ने कहा था कि इस बारे में वह शनिवार को सभी मुख्यमंत्रियों की भी राय लेंगे। लगभग सभी दलों ने भी लॉकडाउन बढ़ाने पर सहमति दी थी। 

इससे पहले तेलंगाना, यूपी, मध्यप्रदेश सहित कुछ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने पत्र लिख कर पीएम को लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने की अपील की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed