पश्चिम बंगाल में 31 अगस्त तक लॉकडाउन, लेकिन बकरीद के दिन सब कुछ खुलेगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में लॉकडाउन को लेकर नया फैसला किया है। सीएम ने कहा है कि राज्य में 31 अगस्त तक लॉकडाउन को बढ़ाया जा रहा है। इस दौरान हफ्ते में दो दिन सम्पूर्ण लॉकडाउन लागू रहेगा। हालांकि उन्होंने बकरीद के मद्देनजर लॉकडाउन नहीं लगाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक अगस्त को बकरीद के दिन राज्य में लॉकडाउन नहीं रहेगा। ममता ने कहा कि राज्य में दो, पांच, आठ, नौ, 16, 17, 23, 24 और 31 अगस्त को संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
No lockdown in the state on August 1st on the occasion of Bakr Eid: West Bengal CM Mamata Banerjee pic.twitter.com/TqS8N9AFVl
— ANI (@ANI) July 28, 2020विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले ही हफ्ते सोमवार को सीएम बनर्जी ने कुछ क्षेत्रों में कोरोना के सामुदायिक संक्रमण होने का जिक्र करते हुए राज्यभर में सप्ताह में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का एलान किया था।
पश्चिम बंगाल सरकार की तरफ से कहा गया था कि राज्य में कुछ ऐसे स्थान हैं जहां कोविड-19 का सामुदायिक संक्रमण सामने आया है। विशेषज्ञों, डॉक्टरों, कानून प्रवर्तन अधिकारियों और पुलिस से बातचीत करने के बाद हमने (संक्रमण की) इस श्रृंखला को तोड़ने के लिए पूरे राज्य में दो दिन के लिए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का निर्णय लिया है। इन दोनों दिन सारे कार्यालय और परिवहन सेवाएं बंद रहेंगी।