फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Locals prevent Cong team from visiting Assam eviction site

Assam: कामरुप जिले में जा रहे कांग्रेस नेताओं को स्थानीय लोगों ने बैरंग लौटाया, अतिक्रमण के दौरान हुआ था बवाल

Sat, 14 Sep 2024 04:36 PM IST
पवन पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 14 Sep 2024 04:36 PM IST
सार

असम के कामरुप जिले में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल के बाद आज कांग्रेस नेताओं की टीम घटना स्थल का दौरा करना चाहती थी। जिन्हें कथित तौर पर स्थानीय लोगों की तरफ से रोक दिया गया। 

विज्ञापन
Locals prevent Cong team from visiting Assam eviction site
असम में कांग्रेस नेताओं को स्थानीय लोगों ने बैरंग लौटाया - फोटो : ANI

विस्तार

असम में कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल को स्थानीय लोगों ने कथित तौर पर सोनापुर में अतिक्रमण वाली जगह पर जाने से रोक दिया, जहां दो दिन पहले पुलिस की गोलीबारी में दो लोग मारे गए थे। जानकारी के मुताबिक विपक्षी पार्टी के कई विधायक और नेता स्थानीय लोगों से मिलने कोचुटोली गांव गए थे, लेकिन लोगों के एक समूह ने वहां पहुंचने से पहले ही उनके वाहनों को रोक दिया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेताओं से नहीं की बात
मामले में कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि हम लोग अपनी कारों से उतरकर पैदल ही स्थल पर जाने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें वहां जाने की भी अनुमति नहीं दी। वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और विधायक जाकिर हुसैन सिकदर ने स्थानीय लोगों से बात करने की कोशिश की और कहा कि प्रतिनिधिमंडल सभी पक्षों की बात सुनने आया है।
विज्ञापन


पुलिस का गोली मारना बर्दाश्त नहीं- कांग्रेस
उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जनता के प्रतिनिधि के तौर पर हम लोगों की सभी जायज चिंताओं को उठाएंगे। कांग्रेस जायज मांगों के लिए आंदोलनों में हिस्सा लेगी। लेकिन साथ ही पुलिस की तरफ से लोगों की गोली मारकर हत्या करना और बिना नोटिस के लोगों को बेदखल करना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। पुलिस पर हमला करने वालों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। हम शांतिपूर्ण असम चाहते हैं। राज्य में अब कानून-व्यवस्था नहीं रह गई है। बता दें कि कोचुटोली गांव में बंगाली भाषी मुस्लिम ग्रामीणों को बेदखल करने का अभियान गुरुवार को हिंसक हो गया था, जब अतिक्रमणकारियों के एक वर्ग ने कथित तौर पर अभियान चला रहे अधिकारियों पर धारदार हथियारों और पत्थरों से अचानक हमला कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कामरुप जिले में कैसे और क्यों ऊपजा था बवाल?
कामरुप जिले के जिले के कोचुटोली गांव में कथित तौर पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान बवाल हुआ था, जिसमें दो लोगों की मौत और 11 लोग घायल हो गए थे। वहीं इस मामले में डीजीपी ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया था। इसके बाद स्थिति की समीक्षा और पुलिसकर्मियों की तैनाती के बाद डीजीपी ने बताया था कि गुरुवार को पुलिस पर ग्रामीणों की तरफ से किया गया हमला एक खास वर्ग की तरफ से 'साजिश' होने का संदेह है, क्योंकि सोमवार से ये अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। इसमें 22 पुलिसकर्मियों समेत कुल 33 लोग घायल हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed