{"_id":"59f94dfb4f1c1b6d548ba060","slug":"localcircles-survey-50-percent-of-indians-bribed-babus-last-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 प्रतिशत भारतीयों ने कबूला- काम करवाने के लिए सरकारी बाबुओं को दी थी रिश्वत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
50 प्रतिशत भारतीयों ने कबूला- काम करवाने के लिए सरकारी बाबुओं को दी थी रिश्वत
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Wed, 01 Nov 2017 11:38 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में भ्रष्टाचार किस हद तक बढ़ता जा रहा है इससे संबंधित एक रिपोर्ट सामने आई है जिसके मुताबिक, 10 में से पांच लोगों ने माना है कि उन्होंने अपने कुछ काम करवाने के लिए सरकारी अफसर को रिश्वत दी। 10 में से आठ लोगों ने पुलिस वालों को रिश्वत देने की बात भी कही है।
विज्ञापन
यह सर्वे 'लोकल सर्कल' नाम के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म ने करवाया है, जिसमें 200 शहरों के लगभग एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया, उन लोगों से आठ सवालों के जवाब मांगे गए थे। सर्वे में 25 प्रतिशत लोगों ने बताया कि उन्होंने कई बार रिश्वत दी थी, वहीं 20 प्रतिशत ऐसे थे जिन्होंने एक से ज्यादा बार रिश्वत देने की बात कही।
विज्ञापन
मथुराः सीडीपीओ घूस लेते गिरफ्तार, आंगनबाड़ी सहायिका से मांग रहा था महीनादारी
विज्ञापन
किस तरह के काम के लिए दी रिश्वत? लोगों ने बताया कि उन्होंने प्रोविडेंट फंड, इनकम टैक्स, सर्विस टैक्स, रेलवे से संबंधित काम के लिए रिश्वत दी। एक तिहाई लोगों ने माना कि उनको लगता था कि काम को करवाने के लिए रिश्वत देने के अलावा कोई और चारा ही नहीं है।
सर्वे में शामिल कुछ लोगों ने माना कि सरकार भ्रष्टाचार को कम करने के लिए प्रयास नहीं कर रही वहीं 42 प्रतिशत लोगों ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार को कम करने के लिए जो कदम उठा रही है वह सही दिशा में जा रहे है हैं।