फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LOC issued against 24-yr-old absconding car driver in Mumbai BMW crash

Mumbai BMW Crash: वर्ली हिट एंड रन मामले के संदिग्ध मिहिर शाह के विदेश भागने की आशंका, पुलिस ने LOC जारी किया

Mon, 08 Jul 2024 11:35 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 08 Jul 2024 11:35 AM IST
सार

मिहिर शाह ने बीती रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी।

विज्ञापन
LOC issued against 24-yr-old absconding car driver in Mumbai BMW crash
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुंबई के वर्ली इलाके में तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने एक स्कूटर को टक्कर मार दी थी, जिससे एक महिला की मौत हो गई। कार को मिहिर शाह चला रहा था। पुलिस को शक है कि मिहिर घटना के समय नशे में था। आरोपी अभी फरार है। उसे ढूंढने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया है। वहीं, मिहिर के पिता राजेश और चालक राजेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर मेडिकल के लिए ले जाया गया।   

विज्ञापन


शिवसेना नेता गिरफ्तार
आरोपी महाराष्ट्र के पालघर जिले के एक शिवसेना नेता राजेश शाह का बेटा है। राजेश और उनके चालक राजेंद्र सिंह बिजावत को पुलिस के साथ सहयोग न करने के लिए रविवार को गिरफ्तार किया गया और आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने और सबूत नष्ट करने समेत अन्य धाराओं के तहत भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया है। मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों को भी लागू किया गया है।
विज्ञापन


यह है मामला
पुलिस ने बताया कि मिहिर शाह ने बीती रात जुहू के एक बार में शराब पी थी। घर जाते समय उसने चालक से उसे लॉन्ग ड्राइव पर ले जाने को कहा। कार वर्ली आई तो मिहिर ने जोर देकर कहा कि वाहन को वह चलाएगा। इसके बाद तेज रफ्तार कार ने कुछ देर बाद एक दोपहिया वाहन को टक्कर मार दी। दोपहिया वाहन पर कावेरी नखवा और उनके पति प्रदीप नकवा सवार थे। जो वर्ली के कोलीवाड़ा इलाके के निवासी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दंपती मछुआरा समुदाय से थे। सुबह जब वे दोपहिया वाहन से काम पर जा रहे थे, तभी बीएमडब्ल्यू कार उनके वाहन से टकरा गई। इसके बाद दोनों हवा में उछल गए। कार का बोनट क्षतिग्रस्त हुआ। इसके बाद कार ने कावेरी को कुचल दिया। फिर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनके पति प्रदीप को मामूली चोटें आईं। 

पित भी गिरफ्तार
अधिकारी ने बताया कि राजेश शाह और बिजावत को रविवार को वर्ली पुलिस ने कथित तौर पर दुर्घटना के बाद मिहिर को भगाने में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विदेश भाग सकता है आरोपी
अधिकारी ने कहा, 'मिहिर शाह के देश से भागने की आशंका को देखते हुए मुंबई पुलिस ने रविवार शाम उसके खिलाफ एलओसी जारी किया है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और उसका पता लगाने के लिए छह टीमों का गठन किया है।'


पुलिस को संदेह है कि दुर्घटना के समय मिहिर शराब के नशे में था और उसे घटना से कुछ घंटे पहले यहां जुहू इलाके के एक बार में देखा गया था।

सबूत को मिटाने की कोशिश
इससे पहले पुलिस सूत्रों ने बताया था कि मिहिर ने अपने पिता को फोन किया और दुर्घटना के बारे में बताया। तब से उनका फोन बंद है। पुलिस की चार टीमें मिहिर की तलाश कर रही हैं। पुलिस की जांच में सबूतों को मिटाने की कोशिशों का भी खुलासा हुआ है। कार के शीशे पर एक पार्टी का स्टिकर लगा हुआ है, जिसे छिपाने के लिए खरोंच दिया गया। दुर्घटना के बाद कार की एक नंबर प्लेट भी हटा दी गई थी। लेकिन पुलिस ने वाहन को क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज से स्कैन कर लिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed