{"_id":"5dfe02ea8ebc3e881c6b92bd","slug":"loans-of-farmers-up-to-rs-2-lakhs-to-be-waived-off-announces-cm-udhav-thackeray","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: सीएम ठाकरे का किसानों को तोहफा, दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: सीएम ठाकरे का किसानों को तोहफा, दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ
Sat, 21 Dec 2019 05:43 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sat, 21 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
सीएम उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को किसानों को बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने राज्य विधानसभा में दो लाख रुपये तक कृषि ऋण माफ करने की घोषणा की। यह योजना मार्च से लागू होगी।
उन्होंने कहा कि 30 सितंबर 2019 तक का जो भी फसल ऋण (दो लाख रुपये तक) बकाया है, वो मेरी सरकार द्वारा माफ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस योजना को महात्मा ज्योतिराव फुले ऋण माफी योजना कहा जाएगा। इसके अलावा जो किसान वक्त पर अपना कर्ज लौटा देंगे उन्हें विशेष योजना का हिस्सा बनाया जाएगा।
विज्ञापन
वित्त मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि कर्जमाफी की कोई शर्त नहीं है। इस संबंध में सीएम दफ्तर की तरफ से समय पर विस्तृत सूचना दे दी जाएगी।
वहीं, विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि सरकार ने कर्जमाफी पर अपने मूल वादे को पूरा नहीं किया है। इस मुद्दे पर भाजपा विधायकों के साथ सदन से वॉकआउट भी किया।
बता दें कि चुनाव में किसानों की कर्जमाफी एक बड़ा मुद्दा था। सामना के जरिए भी शिवसेना ने किसानों की कर्जमाफी और मुआवजा देने की लगातार वकालत की थी। सामना की इन खबरों को ही भाजपा ने मुद्दा बनाकर विधानसभा में उसे घेरा था।
सुरजागढ़ में जमशेदपुर जैसा इस्पात संयंत्र
साथ ही मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने घोषणा की कि विदर्भ क्षेत्र के सुरजागढ़ में जमशेदपुर जैसा इस्पात संयंत्र लगाया जाएगा। ठाकरे ने विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन विधानसभा में कहा कि हम पूर्व विदर्भ क्षेत्र में सुरजागढ़ के समीप जमशेदपुर या भिलाई जैसा इस्पात संयंत्र स्थापित करने की योजना बना रहे हैं।
सुरजागढ़ नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली जिले में है। यह जिला अपने खनिज भंडार और घने जंगल के लिए जाना जाता है।
विज्ञापन
Maharashtra Chief Minister Uddhav Thackeray in state legislative assembly: Loans of farmers up to Rs 2 lakhs to be waived off. Money to deposited in the banks directly. Scheme to implemented from March. (file pic) pic.twitter.com/MxQ99GMBI7
— ANI (@ANI) December 21, 2019विज्ञापन