फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Loan apps scam: Chinese national arrested police say he was overall head of operations of four firms

Loan Apps Scam: तेलंगाना पुलिस ने एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया

Thu, 31 Dec 2020 11:59 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 31 Dec 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
Loan apps scam: Chinese national arrested police say he was overall head of operations of four firms
apps - फोटो : pixabay

तेलंगाना पुलिस ने बुधवार को मोबाइल एप के जरिए तुरंत लोन घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली से एक और चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है, जो भारत में चीनी कंपनियों  का प्रमुख बताया जा रहा है। तेलंगाना पुलिस ने 27 वर्षीय चीनी नागरिक झू वेई उर्फ लाम्बो को दिल्ली एयरपोर्ट से नाटकीय अंदाज में उस समय पकड़ा गया, जब वह शंघाई जाने के लिए फ्रैंकफर्ट जाने वाली उड़ान में सवार हुआ। पुलिस ने उसके भारतीय सहयोगी के. नागराजू को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


तेलंगाना पुलिस ने लोन एप घोटाला मामले में अब तक चार चीनी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से यी बाई, लियांग तियानतियन और लाम्बो को तुरंत लोन ऐप के मामले में गिरफ्तार किया गया। जबकि चौथे याओ हाओ को अगस्त में एक ऑनलाइन जुआ रैकेट चलाने के मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में भारतीयों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ था।
विज्ञापन


लैपटॉप से हुआ ये खुलासा
दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया झू वेई उर्फ लाम्बो पिछले कुछ दिनों से हैदराबाद पुलिस के रडार पर था। पुलिस ने जब से उसके साथियों को पकड़ा था, तभी से वह लापता था। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। जांच अधिकारियों ने जब एयरपोर्ट पर उसको पकड़ा, तो उसने शुरू में लोन एप कंपनियों के साथ किसी भी संबंध से इनकार कर दिया, लेकिन जब उसका लैपटॉप खोला गया और महत्वपूर्ण दस्तावेज खंगाले तो उसकी मिलीभगत का खुलासा हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे कर रहे थे लोगों का उत्पीड़न 

हैदराबाद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि लाम्बो सात कॉल सेंटर चलाने वाली चार अलग-अलग कंपनियों का प्रमुख है। ये कंपनियां गुरुग्राम, बेंगलुरु और हैदराबाद में है। इन कंपनियों की ओर से कॉल सेंटर चलाए जा रहे थे। इन कॉल सेंटरों का इस्तेमाल एप के जरिए लोन लेने वालों से वसूली करने के लिए उनका उत्पीड़न करने में किया जाता है।

पुलिस ने बताया कि पिछले एक महीने में ऐसी एप आधारित कंपनियों के उत्पीड़न से कथित तौर पर तंग आकर एक इंजीनियर समेत तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली। इन घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए पुलिस ने यह कार्रवाई शुरू की। साइबर अपराध पुलिस स्टेशन कथित रूप से अवैध लोन एप के जरिए लोन जारी करने और अपने कॉल सेंटरों के माध्यम से एप चलाने वाली कंपनियों की ओर से लोन लेने वालों के उत्पीड़न से संबंधित 27 मामलों की जांच कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed