फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LJP has written letter to Prime Minister Modi, hurt by Pulwama attack

पुलवामा हमले से आहत भाजपा सहयोगी लोजपा ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Mon, 18 Feb 2019 07:06 PM IST
Gaurav Pandey भाषा, पटना
भाषा, पटना Published by: Gaurav Pandey Updated Mon, 18 Feb 2019 07:06 PM IST
विज्ञापन
LJP has written letter to Prime Minister Modi, hurt by Pulwama attack
chirag-paswan - फोटो : amar ujala

केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा की सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पुलवामा आतंकवादी हमले से आहत होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद की जड़ों पर हमला करने की अपील की है। मोदी को लिखे पत्र में लोजपा के संसदीय बोर्ड के प्रमुख चिराग पासवान ने अपील की कि आतंकवाद के खिलाफ अभियान इस बार तब तक नहीं रुकना चाहिए जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है। 

विज्ञापन


पासवान के इस पत्र की प्रतियां रविवार देर रात मीडिया के साथ साझा की गईं। इसमें उन्होंने कहा है कि आपके कुशल नेतृत्व में देश ने पिछले पांच साल में हर क्षेत्र में विकास किया है। इससे पाकिस्तान परेशान हो गया है। पड़ोसी देश ने अब तक कई कायराना कृत्यों को अंजाम दिया लेकिन ताजा घटना ने राष्ट्र को खासकर युवा को आक्रोशित कर दिया है। 
विज्ञापन


लोजपा नेता ने पत्र में लिखा, “मैंने समाचारपत्रों में सीआरपीएफ के कई शहीद जवानों की तस्वीरें देखीं और शोकसंतप्त परिवारों का दर्द महसूस किया है। रांची में हमारी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की प्रस्तावित बैठक इस त्रासदी को देखते हुए शोक सभा में बदल गई और बाद में पार्टी का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।” उन्होंने कहा कि कायरना हरकत ने लोजपा कार्यकर्ताओं में बहुत गुस्सा पैदा कर दिया है जो आतंकवादी संगठनों एवं उनके आकाओं को लेकर आक्रोश में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पासवान ने कहा कि मैं इस पत्र के जरिए आपको पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पूरे राष्ट्र की भावनाओं से अवगत करा रहा हूं कि पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए और इस बार यह अभियान तब तक न रोका जाए, जब तक एक भी आतंकवादी जिंदा है। 


रविवार को बिहार के बरौनी में हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने भी इसी तरह की भावनाएं व्यक्त कीं और कहा कि उनकी पार्टी के कार्यकर्ता इस आतंकवादी हमले से बेहद दुखी हैं । साथ ही पासवान ने भरोसा भी जताया कि प्रधानमंत्री कड़ी कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed