{"_id":"5c67a4febdec2209fa31e8fe","slug":"liver-reached-hospital-by-uses-mumbai-local-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई की लाइफलाइन 'लोकल ट्रेन' से अस्पताल पहुंचाया गया लिवर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई की लाइफलाइन 'लोकल ट्रेन' से अस्पताल पहुंचाया गया लिवर
Sat, 16 Feb 2019 11:21 AM IST
अनिल पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनिल पांडेय
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:21 AM IST
विज्ञापन
Liver Transplant Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक अनोखा वाकया सामने आया है। यहां ऑर्गन्स को ले जाने के लिए मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन का सहारा लिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ठाणे के जुपिटर अस्पताल से परेल के ग्लोबल अस्पताल तक लिवर को लोकल ट्रेन से पहुंचाया गया है। इस मामले के बाद अब भविष्य में लोकल ट्रेन का उपयोग ऑर्गन्स लाने के लिए भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि यह ऐसा पहला मामला है जब किसी लोकल ट्रेन से लिवर अस्पताल पहुंचाया गया हो। दरअसल, ठाणे में दुर्घटना के शिकार हुए एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान ब्रेन डेड घोषित किया गया था। जानकारी के अनुसार उस शख्स ने पहले से ही अंगदान कर रखा था।
विज्ञापन
इस वजह के चलते लिवर दान की प्रकिया पूरी कर ली गई। उसके बाद लगभग तीन बजे लिवर को लोकल ट्रेन के जरिए ठाणे पहुंचाया गया। इसके बाद वहां से 3 बजकर 35 मिनट पर लिवर दादर पहुंचा। फिर स्टेशन से एंबुलेंस के जरिए कुछ ही देर में ग्लोबल अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन