फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live updates of Parliament's winter session

संसद सत्रः लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित, पीएम के बयान पर राज्यसभा में हंगामा

Fri, 15 Dec 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 15 Dec 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
Live updates of Parliament's winter session

संसद के शीतकालीन सत्र की शुरूआत लोकसभा के स्‍थगन के साथ हुई, जिसे 18 दिसंबर यानि सोमवार तक के लिए स्‍थगित कर दिया गया। जबकि इससे पहले विपक्ष संसद के दोनों सदनों में प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की पूरी तैयारी कर चुका था। शुरू होने वाले सत्र से पहले ही कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला बोलकर विपक्ष के इरादे जाहिर कर दिए ‌थे।

विज्ञापन


इसका असर भी राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान दिखा। जब मणिशंकर के घर पर हुई बैठक के संबंध में दिए गए प्रधानमंत्री मोदी के बयान पर विपक्ष ने एकजुट होकर हमला कर दिया। विपक्ष ने कांग्रेस की अगुवाई में प्रधानमंत्री मोदी से अपने बयान के लिए माफी मांगने की मांग की। इसको लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा जिसके बाद सभापति ने कार्यवाही 2:30 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी।
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ेंः शीतकालीन सत्र आज से, विपक्षी दलों ने बैठक कर केंद्र को घेरने की रणनीति की तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले विपक्ष ने अपने तेवर सुबह उस समय ही दिखा दिए थे जब गुलाम नबी आजाद ने मणिशंकर अय्यर के घर हुई बैठक के बहाने प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा को घेरने का प्रयास किया। आजाद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि वर्तमान प्रधानमंत्री ने इस तरह पूर्व प्रधानमंत्री, पूर्व उप राष्ट्रपति और देश के राजनयिकों को चुनाव के बहाने बदनाम करने का प्रयास किया हो। 

आजाद ने साफ कर दिया था कि प्रधामनंत्री को संसद में इस मुद्दे पर सफाई देनी होगी। आजाद के तेवरों से साफ है कि विपक्ष मौजूदा शीतकालीन सत्र में भी सरकार को किसी तरह की राहत देने के मूड़ में नहीं है, पूर्व की तरह इस सत्र में भी विपक्ष के तेवर तीखे बने रहेंगे।

 
यह भी पढ़ेंः  जब सदन में कामकाज नहीं होता तो लोग ठगा हुआ महसूस करते हैं : नायडू

वहीं सत्र में भाग लेने जाते समय प्रधानमंत्री मोदी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे विश्वास है कि 2017 में प्रारंभ हो रहा यह सत्र जो 2018 तक चलेगा और सरकार के कई महत्वपूर्ण कामकाज भी जो दुरगामी प्रभाव करने वाले हैं वो सदन में आएंगे। अच्छी बहस हो सकारात्मक बहस को, नए विचारों और सुझावों के साथ बहस हो, जिससे संसद के समय का उपयोग हो। पीएम बोले, कल भी जो हमारी सर्वदलीय बैठक हुई थी उसमें भी मुद्दा यही था कि देश के विकास को आगे बढ़ाने में सदन के समय का उपयोग होना चाहिए।
 

 

विपक्ष की मुख्य रणनीति प्रधानमंत्री मोदी को घेरने की

Live updates of Parliament's winter session

हालांकि इससे पहले संसद का शीतकाली सत्र सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने बृहस्पतिवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र भले ही छोटा हो लेकिन कामकाज अच्छी तरह चलेगा। उधर, सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की थी।

कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष दोनों सदनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाक राजनयिक के मुलाकात पर गुजरात चुनाव के दौरान सवाल उठाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहेगा। चुनाव में मोदी के कथित आचार संहिता के खुलेआम उल्लंघन पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा।

राज्यसभा में शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता रद्द करने को भी मुद्दा बनाने की योजना है। विपक्ष का मानना है कि नियमों का उल्लंघन कर दोनों सांसदों को बर्खास्त किया गया है। उधर, टीएमसी आधार की अनिवार्यता और रोजगार को मुद्दा बनाएगी। विपक्ष यह सत्र देर से शुरू करने के सरकार के फैसले पर भी जवाब मांगेगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed