{"_id":"5a3305c84f1c1b96368b49d8","slug":"parliament-winter-session-starts-today-opposition-will-raises-many-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतकालीन सत्र आज से, विपक्षी दलों ने बैठक कर केंद्र को घेरने की रणनीति की तैयार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
शीतकालीन सत्र आज से, विपक्षी दलों ने बैठक कर केंद्र को घेरने की रणनीति की तैयार
टीम डिजिटल/अमर उजाला
Updated Fri, 15 Dec 2017 04:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद का शीतकालीन सत्र शुक्रवार से शुरू हो रहा है। संसद के सुचारु संचालन के लिए सरकार ने बृहस्पतिवार शाम सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने को तैयार है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सत्र भले ही छोटा हो लेकिन कामकाज अच्छी तरह चलेगा।
विज्ञापन
उधर, सर्वदलीय बैठक से पहले कांग्रेस की अगुवाई में विपक्षी दलों ने बैठक कर सरकार को घेरने की रणनीति तैयार की।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि विपक्ष दोनों सदनों में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पाक राजनयिक के मुलाकात पर गुजरात चुनाव के दौरान सवाल उठाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी से माफी मांगने को कहेगा। चुनाव में मोदी के कथित आचार संहिता के खुलेआम उल्लंघन पर भी विपक्ष सरकार को घेरेगा।
विज्ञापन
पढ़ें: सोनिया बोलीं- संसद को नुकसान पहुंचा रही है सरकार, जेटली ने किया पलटवार
राज्यसभा में शरद यादव और अली अनवर की सदस्यता रद्द करने को भी मुद्दा बनाने की योजना है। विपक्ष का मानना है कि नियमों का उल्लंघन कर दोनों सांसदों को बर्खास्त किया गया है। उधर, टीएमसी आधार की अनिवार्यता और रोजगार को मुद्दा बनाएगी। विपक्ष यह सत्र देर से शुरू करने के सरकार के फैसले पर भी जवाब मांगेगा।
बहरहाल, बैठक में आए संासदों और मंत्रियों का कहना है कि बृहस्पतिवार को गुजरात चुनाव की समाप्ति के बाद आए एक्जिट पोल की नतीजे सही साबित हुए तो विपक्ष ज्यादा आक्रामक नहीं हो पाएगा। उनके अनुसार सोमवार को गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजे सत्र के आगे का मूड तय करेंगे।