{"_id":"595685c14f1c1b7c0c8b48ce","slug":"live-updates-of-gst-launch-from-parliament-house","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"#GST: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने बजाई जीएसटी की घंटी, लागू हुआ एक देश एक टैक्स","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
#GST: पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने बजाई जीएसटी की घंटी, लागू हुआ एक देश एक टैक्स
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक देश... एक टैक्स... एक बाजार का सपना पूरा हुआ। रात 12 बजते ही पूरा देश 70 साल से चली आ रही टैक्स प्रणाली से मुक्त होकर जीएसटी युग में पहुंच गया। संसद का सेंट्रल हॉल इस क्रांतिकारी बदलाव का गवाह बना और शुक्रवार आधी रात के बाद तक कार्यक्रमों से गुलजार रहा।
कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद घंटा बजाकर जीएसटी युग का ऐलान हुआ। इसके साथ ही सेंट्रल एक्साइज, स्टेट एक्साइज, सर्विस, वैट, सेनवैट, कस्टम, चुंगी, एंट्री टैक्स, लग्जरी जैसे डेढ़ दर्जन टैक्स खत्म हो गए और उनकी जगह 5, 12, 18 और 28 फीसदी की जीएसटी लागू हो गई।
शुक्रवार रात 10:45 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में राष्ट्रपति प्रणब, उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मोदी, लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन, वित्तमंत्री अरुण जेटली समेत दोनों सदनों के सदस्य जुटे। जीएसटी के ब्रांड एंबेसेडर अमिताभ बच्चन, स्वर कोकिला लता मंगेशकर समेत सार्वजनिक जीवन की 100 से ज्यादा हस्तियां भी इस पल का गवाह बनीं।

यूरोपीय यूनियन से भी बड़ा बाजार
जीएसटी लागू होते ही पूरा देश एक बाजार बन गया जो यूरोपीय यूनियन से भी बड़ा है। जीएसटी से आम उपभोग की कई चीजें सस्ती होंगी क्योंकि उन पर कोई टैक्स नहीं है। दैनिक इस्तेमाल की कई चीजें भी कम दाम पर मिलेंगी, हालांकि मोबाइल बिल समेत दूसरी चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
मनमोहन ने पत्र भेजकर जताया खेद
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी इस ऐतिहासिक अवसर पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ मंच साझा करना था लेकिन बृहस्पतिवार को ही उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र लिखकर खेद जता दिया था। चूंकि उनकी पार्टी कांग्रेस ने इस आयोजन का बहिष्कार करते हुए इसे तमाशा बताया था।