{"_id":"5a95313f4f1c1b5e6e8b7bcd","slug":"live-updates-of-actress-sridevi-death-and-the-causes-behind-it-more-truth-reveals","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई पहुंचा श्रीदेवी का पार्थिव शरीर, कल होगा अंतिम संस्कार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री श्रीदेवी की मौत से जुड़ीं परिस्थितियों का संदेह खत्म हो गया है। दुबई के सरकारी वकील ने यह कहते हुए परिजनों को शव सौंपने की हरी झंडी दे दी कि अभिनेत्री की मौत दुर्घटनावश बाथटब में गिरने से ही हुई। उनके पति बोनी कपूर और अन्य परिजन मंगलवार देर रात प्राइवेट जेट से पार्थिव शरीर लेकर मुंबई पहुंच गए। बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे मुंबई में उनका अंतिम संस्कार होगा।
दुबई से शाम 6:30 बजे श्रीदेवी का पार्थिव शरीर लेकर बोनी कपूर, बेटे अर्जुन कपूर समेत अन्य परिजन देर रात मुंबई पहुंचे। इससे पहले दुबई सरकार के मीडिया हाउस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कई बार ट्वीट कर बताया गया कि इस जटिल मामले की सभी नियमित प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह केस अब बंद हो चुका है। जांच एजेंसियों ने मामले में किसी साजिश से इनकार कर दिया है। दुबई में भारतीय वाणिज्य दूत ने भी ट्वीट कर पुष्टि की कि दुबई पुलिस ने पार्थिव शरीर का लेपन कराने के बाद शव ले जाने की इजाजत दे दी है।
श्रीदेवी के सौतेले पुत्र अर्जुन कपूर मंगलवार सुबह ही पिता के साथ दुबई पहुंचे थे। मुंबई स्थित परिजनों ने बयान जारी कर जानकारी दी कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच पूरी करने के बाद दुबई पुलिस मुख्यालय ने भी कह दिया कि मौत का कारण बेहोश होकर दुर्घटनावश बाथटब में गिरना था। बेटी खुशी, जाह्नवी, बोनी कपूर और समस्त कपूर एवं अयप्पन परिवार की ओर से संवेदनशील रिपोर्टिंग और भावनात्मक सहयोग के लिए मीडिया का विशेष आभार व्यक्त किया गया।

मीडिया रिपोर्ट से नाराजगी
sridevi
अनिल कपूर के घर सांत्वना देने आए निर्देशक अनीश बज्मी ने कहा, ‘मैंने पूरे कपूर परिवार के साथ काम किया है। मैं कल्पना भी नहीं कर सकता कि बोनीजी के साथ ऐसा हादसा भी हो सकता है। वह श्रीदेवी को बहुत प्यार करते थे। मैंने परिवार को नहीं बताया कि मीडिया में किस तरह की रिपोर्टिंग हो रही है। यह दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण है। श्रीदेवी जैसी हस्ती के साथ ऐसा बर्ताव नहीं होना चाहिए।’
आज होगी अंत्येष्टि
मुंबई आते ही श्रीदेवी का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए लोखंडवाला के सेलेब्रेशन स्पोर्ट्स क्लब, गार्डन नंबर 5 में रखा जाएगा। इसके बाद बुधवार दोपहर को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रशंसकों और शुभचिंतकों के लिए पार्थिव शरीर सुबह 9:30 बजे से 12:30 बजे तक रखा जाएगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे स्पोर्ट्स क्लब से शवयात्रा शुरू होकर विले पार्ले सेवा समाज शवदाह गृह और हिंदू सेमेट्री तक पहुंचेगी। अंत्येष्टि 3:30 बजे की जाएगी।

शोक संतप्त परिवार के साथ शाहरुख, रजनीकांत भी
बोनी कपूर के छोटे भाई और अभिनेता अनिल कपूर के घर सांत्वना देने के लिए सुपरस्टार शाहरुख खान, रजनीकांत और कमल हासन के अलावा रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, तब्बू, रेखा, फराह खान, जावेद अख्तर और शबाना आजमी जैसी कई फिल्मी हस्तियां पहुंची थीं। वहीं श्रीदेवी के लोखंडवाला निवास पर भी दिनभर प्रशंसकों की भीड़ लगी रही। श्रीदेवी की आखिरी फिल्म ‘जीरो’ दिसंबर में रिलीज होने वाली है जिसमें उन्होंने शाहरुख के साथ काम किया था।