फिर बचाव में उतरे पवार: 5 से 15 फरवरी तक अस्पताल में भर्ती थे देशमुख, वाजे से मुलाकात की बात गलत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई पुलिस के पूर्व आयुक्त परमबीर सिंह के पत्र के बाद से महाराष्ट्र सरकार में उथल पुथल मची हुई है। पूरा विपक्ष राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है। इस बीच एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार ने दिल्ली में आयोजित एक प्रेसवार्ता में महाराष्ट्र के गृहमंत्री का बचाव किया है।
उन्होंने कहा कि देशमुख पांच से 15 फरवरी तक कोरोना संक्रमित होने की वजह से अस्पताल में भर्ती थे। इस वजह से वाजे से उनकी बातचीत का सवाल ही नहीं उठता है। बकौल पवार फरवरी में अनिल देशमुख और वाजे की बात होने का तथ्य पूरी तरह से गलत है।
उन्होंने कहा कि परमबीर सिंह जांच की दिशा को भटकाने के लिए इस तरह के गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चिट्ठी में उल्लेखित समय के दौरान वाजे और देशमुख बातचीत होने का कोई सबूत नहीं है।
It is clear that during the period about which the allegations were made, Anil Deshmukh was hospitalised. As this is clear, such demands hold no power: NCP Chief Sharad Pawar when asked about BJP's demand of Maharashtra Home Minister's resignation pic.twitter.com/Yt52B89I2F
— ANI (@ANI) March 22, 2021
दूसरी ओर एनसीपी के नेता और महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा है कि जांच के बाद ही सच सामने आएगा और तब तक देशमुख के इस्तीफे का सवाल ही नहीं उठता है। मलिक ने कहा कि सबसे पहले तो यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर परमबीर सिंह ने अपने ट्रांसफर के बाद यह चिट्ठी क्यों लिखी। उन्होंने भी चिट्ठी की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस समय पैसे मांगे जाने का उल्लेख है, उस समय देशमुख अस्पताल में थे। तो बात कैसे और कब हुई, इस बारे में परमबीर ने कुछ नहीं बताया है।
भाजपा आईटी सेल प्रभारी ने जारी किया 15 मार्च की प्रेसवार्ता का वीडियो
शरद पवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ही भाजपा आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने अनिल देशमुख का 15 फरवरी का एक ट्वीट शेयर किया। बकौल अमित मालवीय शरद पवार ने दावा किया है कि अनिल देशमुख 5-15 फरवरी अस्पताल में भर्ती थे और 16-27 फरवरी क्वांरटीन थे लेकिन 15 फरवरी को उन्होंने प्रेसवार्ता की।
Sharad Pawar claims Anil Deshmukh was in hospital from 5-15 Feb and in quarantine from 16-27 Feb.
But Anil Deshmukh was holding a press conference on 15 Feb...
How lies fall flat! https://t.co/ceZGxFaIYz
— Amit Malviya (@amitmalviya) March 22, 2021
ये है पूरा मामला
उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर जिलेटिन की छड़ों से भरी स्कॉर्पियो मिलने के मामले में हटाए गए मुंबई पुलिस के आयुक्त परमबीर सिंह ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ की वसूली कराने का आरोप लगाया था। उनके आरोपों के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति में बवाल मच गया है। अनिल देशमुख ने पहले इन दावों को गलत बताया और परमबीर सिंह पर मानहानि का दावा करने की बात कही। बाद में भाजपा ने जब आरोपों की बौछार शुरू कर दी, तब एनसीपी प्रमुख शरद पवार देशमुख के बचाव में उतरे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.