फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Live update of government and Army steps to pakistan

अनजाने में सीमा पार गए जवान को पाक ने किया गिरफ्तार, रिट्रीट सेरेमनी रद्द

Fri, 30 Sep 2016 09:34 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 30 Sep 2016 09:34 AM IST
विज्ञापन
Live update of government and Army steps to pakistan
जम्मू कश्मीर के उड़ी में बीते 18 सितंबर को हुए आतंकी हमले में 18 जवान के शहीद होने के बाद भारत ने करारा जवाब दिया है। भारतीय डॉयरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑफिसर (डीजीएमओ) रणबीर सिंह ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारतीय सेना ने बीते दिन (बुधवार दिन) सीमा पार आतंकी शिविरों पर हमला किया और कई आतंकी मार गिराए। भारतीय सेना के इस दावे पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं पाकिस्तान सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने कहा कि सेना के सामने युद्ध की चुनौती है।
विज्ञापन



डीजीएमओ की प्रेस कान्फ्रेंस के बाद से ही लाइन ऑफ कंट्रोल से सटे इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। सेना के सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से पूरी सेना को अलर्ट कर दिया है। आगे पढ़ें कल से अब तक की हर घटनाक्रम का लाइव अपडेट.... 
विज्ञापन


Live Update
- हुसैनीवाला और सादगी बार्डर पर लोगों को जाने से रोका, रिट्रीट सेरेमनी रद्द
- अधिकारी ने कहा कि इस तरह अनजाने में सीमा पार करने की घटना दोनों ओर से पहले भी होती रही हैं
- पाक सेना द्वारा पकड़े गए राष्ट्रीय रायफल्स के जवान चंदूलाल चौहान के बारे में DGMO ने पाक को किया सूचित
- गलती से सीमा पार गया जवान, पाकिस्तान ने पकड़ा, सेना ने कहा है कि इस जवान का सर्जिकल स्ट्राइक से कोई संबंध नही
- भारतीय सैनिकों को मार गिराने का पाक का दावा झूठा, डॉन अखबार की खबर झूठी
- नवाज शरीफ ने 5 अक्टूबर को पाकिस्तानी संसद का संयुक्त सत्र बुलायाः पाक मीडिया 
- पाक पर सेना की कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ में जवानों ने मनाया जश्‍न
- भारतीय उच्चायुक्त गौतम बंबावले को पाकिस्तान ने किया तलब
- सर्जिकल स्ट्राइक पर हुई सर्वदलीय बैठक में सेना ने कहा, जरूरत पड़ी तो और करेंगे ऐसे हमले
- भारतीय सेना द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पंजाब के अटारी इलाके से सटे गांव खाली कराए गए।

- अजमेर दरगाह के दीवान, सैयद जैनुल अबेदीन ने भारतीय सेना को दी बधाई, कहा- सेना ने पाकिस्तान का उचित जवाब दे रही है।
- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा कि यह सिर्फ सर्जिकल स्ट्राइक ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के लिए चेतावनी थी कि अब हम और आतंकी हमलों को नहीं समझेंगे।
- राज्यसभा में कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सरकार और सेना द्वारा उठाए गए किसी भी कदम का हम समर्थन करेंगे।
- बांग्लादेश ने किया भारत की सैन्य कार्रवाई का समर्थन, कहा- संप्रभुता पर हमला होता है तो भारत के पास कार्रवाई का अधिकार
- राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर सेना को बधाई दी, कहा- आतंक के खिलाफ भारत का सफल ऑपरेशन, सेना इसके लिए बधाई की पात्र
- राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई कहा- कड़े फैसले के लिए प्रधानमंत्री को बधाई


- सूत्रों के हवाले से सर्जिकल ऑपरेशन के दौरान दो भारतीय जवानों के जख्मी होने की भी खबर है
- पश्चिमी सीमा पर तैनात जवानों की छुट्टियां रद्द्
- स्ट्राइक को अंजाम देने पर कांग्रेस ने दी बधाई
 -सर्जिकल स्ट्राइक पर सर्वदलीय बैठक संपन्न
- पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सीमा पर तनाव के चलते विधायकों की बुलाई बैठक 
- सर्जिकल ऑपरेशन पर दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में सर्वदलीय बैठक हो रही है।
.- गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान से सटे चारों राज्य जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्रियों से बात की है।
- कान्ग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांंधी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के साथ है।
-सर्जिकल ऑपरेशन के लिए उन्होंने सेना को बधाई दी।
- विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सोनिया को जानकारी दी थी।
- रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने कहा कि उनकी जानकारी में ही सर्जिकल स्ट्राइक हुआ।
 

Uri Attack: भारत ने किया पलटवार, LoC पार ध्वस्त किए आतंकी ठिकाने, भड़के नवाज


-राजस्थान में एयरफोर्स स्टेशन हाई एलर्ट पर।
- एमएचए ने सीमावर्ती सीमा के लिए एडवाइजरी जारी किया।
- बॉर्डर के 10 किमी के इलाके को खाली कराने के निर्देश दिए गए हैं।
- सूत्रों के अनुसार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान में बॉर्डर से सटे गांवों को खाली करा लिया गया है।
- गांवों के सरपंचों और स्थानीय अधिकारियों को जल्दी से जल्दी गांव खाली कराने के लिए कह दिया गया है।
 

सेना ने रात 2 बजे बोला हमला, LoC पर भारत के हमले से जुड़ी अहम बातें


- ऑपरेशन में 25 कमांडो शामिल थे।
- 4 घंटे तक चला ऑपरेशन।
- 38 आतंकी ढ़ेर।
- 7 आतकी कैंप ढहाए गए।
 

पाकिस्तान ने 'सर्जिकल स्ट्राइक' की बात नकारी, कहा- मारे गए दो सैनिक


- पंजाब में बॉर्डर से सटे इलाके से बीएसएफ को हटाते हुए वहां सेना को लगा दिया गया है।
- बॉर्डर से सटे इलाकों के डॉक्टरों और पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
- एएनआई के मुताबिक, वाघा बार्डर पर आज शाम को होने वाली रिट्रीट सेरेमनी को भी रद्द कर दिया गया है।
- भारत की तरफ से रात 12.30 बजे से 4.30 बजे तक यह ऑपरेशन चलाया गया।
- भारतीय सेना के कमांडोज ने आतंकवादियों के 7 लॉन्च पैड को अपना निशाना बनाया।
- सूत्रों के अनुसार, 38 आतंकवादी मारे गए हैं।

 

LoC पार हमले को क्यों कहा जा रहा सर्जिकल स्ट्राइक, जानें इससे जुड़ी खास बातें

पढ़ें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने क्या बयान दिया

Live update of government and Army steps to pakistan
नवाज शरीफ - फोटो : Getty Images
- पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सेना के सर्जीकल स्ट्राइक से इनकार किया है।
- हालांकि, उन्होंने कहा कि हम अपने देश की रक्षा के लिए तैयार हैं।
 - नवाज शरीफ ने घटना की निंदा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के दो सैनिक शहीद हो गए हैं और ये दिखाता है कि भारत बिना किसी उकसावे के आक्रामक हो रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed