फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live update in journalist gauri lankesh murder case, people demand CBI investigation

गौरी लंकेश मर्डर: CM ने SIT को दिए जांच के आदेश, गृह मंंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

Wed, 06 Sep 2017 01:55 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Wed, 06 Sep 2017 01:55 PM IST
विज्ञापन
live update in journalist gauri lankesh murder case, people demand CBI investigation
गौरी लंकेश
वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश को मंगलवार रात बंगलूरू में उन्हीं के घर के बाहर गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पता चला कि उन पर सात बार गोली चलाई गई, जिसमें से उन्हें तीन लगीं थीं। कर्नाटक पुलिस के मुताबिक, 55 वर्षीय गौरी कार से घर लौटकर गेट खोल रही थीं तभी बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। 
विज्ञापन


गौरी को तीन गोलियां लगीं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मकान परिसर में दीवार पर चार गोलियों के निशान मिले हैं। राजनीतिक हलकों में भी उनकी हत्या की निंदा की जा रही है। वहीं गौरी के भाई सहित कुछ लोग इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। बंगलूरू के टाउन हाल में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के विरोध में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

 
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी गौरी लंकेश की मौत पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि वह हाल ही में उनकी मुलाकात गौरी से हुई थी, लेकिन उन्होंने कभी किसी तरह की असुरक्षा के बारे में बात नहीं की। 
 
साथ ही उन्होंने कहा कि मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। 

उन्होंने बताया कि दो लोगों ने गौरी के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट डाला था, हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।
   
वहीं गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने गृह सचिव से पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या के मामले में कर्नाटक सरकार से रिपोर्ट लेने के निर्देश दिए हैं।

राहुल गांधी ने बीजेपी आरएसएस पर लगाया आरोप

live update in journalist gauri lankesh murder case, people demand CBI investigation
राहुल गांधी

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शोक जताते हुए कहा कि सच कभी खामोश नहीं हो सकता, गौरी हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी। उन्होंने गौरी लंकेश की मौत का आरोप आरएसएस-बीजेपी पर लगाया है। उन्होंने कहा कि जो भी बीजेपी-आरएसएस के खिलाफ बोलता है, उसे पीटा जाता है, उसपर हमला किया जाता है और मार डाला जाता है। 




साथ ही उन्होंने कहा कि मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से बता की है। इस मामले में जो भी दोषी हैं, उन्हें सजा जरूर मिलेगी। 






वहीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पत्राकार और लेखक गौरी लंकेश की मौत पर दुख व्यक्त किया है। 




गौरी की मौत पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने लिखा कि गौरी लंकेश की मौत का दुख है। भारत ऐसा देश नहीं बन सकता जहां पत्रकार की आवाज को गोलियों के बंद किया जाए। उनकी आवाज हमेशा जिंदा रहेगी। 



केंद्रीय मंत्री डी वी सदानंद गौड़ा ने काह कि कर्नाटक सरकार को गौरी लंकेश का केस सीबीआई को सौंप देना चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed