फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   live : keral pm narendra modi visit for kochi metro inauguration

पीएम ने किया कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन, सुर्खियां बनी श्रीधरन-मोदी की मुलाकात

Sat, 17 Jun 2017 01:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्र Updated Sat, 17 Jun 2017 01:20 PM IST
विज्ञापन
live : keral pm narendra modi visit for kochi metro inauguration
कोच्चि मेट्रो में सवारी करते पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ 'मेट्रोमैन' ई.श्रीधरन, वेंकैया नायडू भी उपस्थित रहे।  उद्घाटन के बाद पीएम ने मेट्रो की सवारी भी की । मेट्रोमैन की उपस्थिति को लेकर राजनीतिक चर्चाएं गर्म हैं। क्योंकि कहा जा रहा है कि सरकार श्रीधरन को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बना सकती है।  उद्घाटन करने के बाद मोदी ने ट्रेन में सवार होने के पहले मुख्यमंत्री और श्रीधरन से हाथ मिलाया। श्रीधरन से मुलाकात के सियासी मायने भी निकाले जा रहे हैं क्‍योंकि आगामी राष्‍ट्रपति चुनावों के मद्देनजर इनका नाम भी राष्‍ट्रपति पद की रेस में चल रहा है। 

विज्ञापन


भाषण के दौरान पीएम मोदी की बड़ी बातें:
लटके परियोजनाओं को अमल में लाने के लिए कई बैठकें की: मोदी
जनवरी 2016 में कोच्चि को स्मार्ट सिटी के रूप में चुना गया था। मुझे आशा है कि आने वाले दिनों में और यह बेहतर होगा: मोदी
लगभग आठ लाख करोड़ रुपए से अधिक की 175 परियोजनाओं की समीक्षा की और हल निकाला: मोदी
केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोच्चि मेट्रो की लकड़ी से बनी आकृति भेंट की।
एनडीए सरकार देश में बुनियादी ढांचों के विकास पर जोर दिया: मोदी
एक हजार महिलाएं और 23 ट्रांसजेंडर्स कोच्चि मेट्रो में काम करेंगे: मोदी
कोच्चि मेट्रो के कोच 'मेक इन इंडिया' के विजन से तैयार हुआ: मोदी
कोच्चि मेट्रो का 70 प्रतिशत हिस्सा भारत में बना:  मोदी
कोच्चि मेट्रो केंद्र और केरल सरकार की संयुक्त परियोजना है: मोदी
 केंद्र ने इसके लिए अब तक 2000 करोड़ से अधिक रूपये जारी किए हैं: मोदी
कोच्चि एक समय मसाले के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र था:  मोदी
कोच्चि मेट्रो के उद्घाटन के बाद बोल रहे हैं PM मोदी
वेंकैया नायडू ने कहा कि यह केरल सरकार और केंद्र सरकार का ज्वाइंट वेंचर है। कोच्चि मेट्रो के लिए केंद्र सरकार ने 2032.91 करोड़ रुपये राज्य सरकार को दिए। 
विज्ञापन

मेट्रो में उनके साथ केन्द्रीय मंत्री वेंकैया नायडू और मेट्रोमैन ई. श्रीधरन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद है।
कोच्चि मेट्रो की सवारी कर रहे हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कोच्चि मेट्रो का उद्घाटन किया।
पीएम मोदी कोच्चि मेट्रो के पलरिवतोम स्टेशन पहुंचे।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed