फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Breaking News: एमपी के खरगौन से संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार

Tue, 14 Mar 2017 09:49 PM IST
amarujala.com- Presented by: नंदलाल शर्मा
amarujala.com- Presented by: नंदलाल शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2017 09:49 PM IST
विज्ञापन
live breaking news 14 march 2017

लाइव अपडेट

09:21 PM, 14-Mar-2017
मप्र के खरगौन से एक संदिग्ध आतंकी को महाराष्ट्र एटीएस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी महाराष्ट्र एटीएस ने की है। एटीएस उस संदिग्ध को पूछताछ के लिए अपने साथ मुंबई ले गई है। 
09:15 PM, 14-Mar-2017
तेलुगु एक्टर और पूर्व एमएलए जयासुधा के पति नितिन कपूर ने मुंबई में एक बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या की। 
 
विज्ञापन
08:06 PM, 14-Mar-2017
पाक अधिकृत कश्मीर, सिंध, ब्लूचिस्तान और गिलगित में पाक सरकार की बर्बरतापूर्वक कार्रवाई पर कई लोगों ने जिनेवा में स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय के सामने प्रदर्शन किया है। 
 
07:59 PM, 14-Mar-2017
गोवा में भाजपा द्वारा सरकार बना लेने के पश्चचात कांग्रेस के नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा है कि अगर भाजपा दो दिन का सुल्तान बनना पसंद करती है तो हम इसका स्वागत करते हैं। सदन में बहुमत साबित करने के लिए 48 घंटे का समय है और इसके बाद पता चल जाएगा किसके पास बहुमत है और किसके पास नहीं है। 
 

 

 
07:20 PM, 14-Mar-2017
पाकिस्तान के पीएम नवाज शरीफ ने होली के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि जबर्दस्ती धर्म परिवर्तन कराना और अन्य धर्मो के पूजा स्थलों पर तोड़-फोड़ करने के लिए इस्लाम में मनाही है। 
 
06:38 PM, 14-Mar-2017
मणिपुर में भाजपा को सरकार बनाने के लिए राज्यपाल ने न्यौता दे दिया है। शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को दोपहर 1 बजे होगा। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने इस बात की घोषणा की। राज्यपाल ने कांग्रेस के द्वारा लगाए गए आरोपों पर कहा कि 37 साल के राजनीतिक कैरियर में पहली बार इस तरह आरोप मेरे ऊपर लगाए गए हैं। 
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:30 PM, 14-Mar-2017
बंग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना 7 से 10 अप्रैल तक भारत की यात्रा पर आएंगी। 
 
05:59 PM, 14-Mar-2017
लखनऊ आतंकी एनकाउंटर की जांच करेगा NIA

लखनऊ आतंकी एनकाउंटर की जांच एटीएस ने अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी है। अब इस पूरे मामलें पर एनआईए अपनी तहकीकात करेगा और जांच पूरी हो जाने के बाद अपनी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगा।
 
05:37 PM, 14-Mar-2017
मणिपुर में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है। राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने भाजपा को सरकार बनाने के लिए न्यौता दे दिया है। भाजपा के सीएम पद के लिए चुने गए एन बीरेन सिंह और उनके मंत्रिमंडल के सदस्य 15 मार्च को शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और जीतेंद्र सिंह शामिल होंगे। 
 


 
05:24 PM, 14-Mar-2017
गोवाः मनोहर परिकर ने ली राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ

रक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा देकर के मनोहर परिकर एक बार फिर से गोवा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। परिकर ने कोंकणी भाषा में शपथ ली। परिकर के शपथग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री नीतिन गडकरी भी मौजूद हैं।  परिकर के मंत्रीमंडल में आठ अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली है। परिकर इससे पहले तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री रह चुकें हैं। 
 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed