500 और 1000 के नोट बंदः RBI ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को देश को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने 500 और 1000 के नोट बंद करने और 500, 2000 के नए नोट जारी करने के अलावा कई घोषणाएं कीं। प्रधानमंत्री के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और वित्त सचिव ने मीडिया को संबोधित किया। वित्त सचिव ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुंबई आरबीआई का नंबर 022-22602201 और दिल्ली डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स का हेल्पलाइन नंबर 011-23093203 है।
पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहीं ये प्रमुख बातें ...
कांग्रेस ने इसे ड्रामेटिक कदम बताया।
मोदी को ड्रामेटिक कदम उठाने का शौक हैः सलमान खुर्शीद
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता केसी त्यागी ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि
-500 और 2000 के नए नोट जारी होंगे। नोटों का डिजाइन पुराने से काफी अलग होगा
-पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए एक सीमा तक ही बड़े नोटों को चलन में लाया जाएगा
In Pics: New Rs 2000 Note that will be issued pic.twitter.com/4NXhNOpxxA
विज्ञापन
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016
- आज रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट बंद होंगे
-10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच निकटतम बैंक और पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के नोट जमा कराए जा सकते हैं।
-आपकी राशि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
-10 नवंबर से 24 नवंबर तक 4000 रुपए तक 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा सकेंगे -
-25 नवंबर के बाद 4000 की सीमा बढ़ा दी जाएगी
-चेक, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेन-देन पर कोई असर नहीं
-11 नवंबर तक पुराने नोटों से रेल, हवाई और सरकारी बसों के टिकट खरीदे जा सकेंगे
-9 और 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे। 10 नवंबर के बाद प्रतिदिन एक कार्ड से 2000 रुपए तक निकाले जा सकते हैं। इसके बाद सीमा बढ़ाकर चार हजार कर दी जाएगी।
-आज कुछ गंभीर विषय आप से साझा करना चाहता हूं।
- लोग कहते हैं ब्रिक्स का आई लुढ़क रहा है
- यह सरकार गरीबों को समर्पित है और रहेगा
-भारत ने दुनिया में चमकते सितारे के रूप में उपस्थित दर्ज कराई है।
-सबका साथ सबका विकास हमारा नारा था। हम उसके प्रति समर्पित है।
-हमारी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है।
-देश में कालेधन और भ्रष्टाचार ने जड़ें जमा ली हैं।
-हर देश के इतिहास में ऐसे क्षण आए हैं जब कड़े कदम उठाने पड़े हैं।
-सीमापार के आतंकवादी जाली नोटों से भारत में अपना धंधा चलाते हैं।
-सीमा पार से होता है जाली नोटों का कारोबार।
-ढाई साल में 1.25 लाख करोड़ काला धन वापस लाया गया।
-भ्रष्टाचार,कालाधन, जालीनोट और आतंकवाद नासूर हैं।
-गरीबी हटाने में कालाधन सबसे बड़ी बाधा है।
- आज रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट बंद होंगे
#FLASH: From Midnight Nov 8, 2016 today, Rs500 and Rs1000 notes are no longer legal tender
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016
-
So lets continue the process of cleanliness and work together for successful completion of this initiative: PM Narendra Modi
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016
Jitna sehyog aapse milega, utna shuddhikaran hoga: PM Narendra to the nation pic.twitter.com/NCT73M1Xs5
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016
Notes of Rs 2000 and Rs 500 will be circulated soon, RBI has decided to limit the notes with higher value: PM Narendra Modi pic.twitter.com/6X9yt1LCsD
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016
On November 9, all banks will remain closed for public work: PM Narendra Modi pic.twitter.com/GGz74NZbUx
— ANI (@ANI_news) November 8, 2016