फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LIVE blog: PM Modi addreses nation

500 और 1000 के नोट बंदः RBI ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 08 Nov 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
LIVE blog: PM Modi  addreses nation
- फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 नवंबर को देश को संबोधित किया इस दौरान उन्होंने  500 और 1000 के नोट बंद करने और 500, 2000 के नए नोट जारी करने के अलावा कई घोषणाएं कीं।  प्रधानमंत्री के बाद आरबीआई गवर्नर उर्जित पटेल और वित्त सचिव ने मीडिया को संबोधित किया। वित्त सचिव ने लोगों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुंबई आरबीआई का नंबर 022-22602201 और दिल्ली डिपार्टमेंट ऑफ इकोनॉमिक अफेयर्स का हेल्पलाइन नंबर 011-23093203 है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहीं ये प्रमुख बातें ...

कांग्रेस ने इसे ड्रामेटिक कदम बताया।
मोदी को ड्रामेटिक कदम उठाने का शौक हैः सलमान खुर्शीद  
जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता केसी त्यागी ने सरकार के इस कदम का स्वागत किया।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि 
-500 और 2000 के नए नोट जारी होंगे। नोटों का डिजाइन पुराने से काफी अलग होगा 
-पिछले अनुभवों को ध्यान में रखते हुए एक सीमा तक ही बड़े नोटों को चलन में लाया जाएगा 

विज्ञापन
विज्ञापन


- आज रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट बंद होंगे
-10 नवंबर से 30 दिसंबर के बीच निकटतम बैंक और पोस्ट ऑफिस में 500 और 1000 के नोट जमा कराए जा सकते हैं। 
-आपकी राशि पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। 
-10 नवंबर से 24 नवंबर तक 4000 रुपए तक 500 और 1000 के पुराने नोट बदले जा सकेंगे -
-25 नवंबर के बाद 4000 की सीमा बढ़ा दी जाएगी 
-चेक, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से लेन-देन पर कोई असर नहीं 
-11 नवंबर तक पुराने नोटों से रेल, हवाई और सरकारी बसों के टिकट खरीदे जा सकेंगे 
-9 और 10 नवंबर को एटीएम बंद रहेंगे। 10 नवंबर के बाद प्रतिदिन एक कार्ड से 2000 रुपए तक निकाले जा सकते हैं। इसके बाद सीमा बढ़ाकर चार हजार कर दी जाएगी। 

LIVE blog: PM Modi  addreses nation
2000 रुपये का नया नोट - फोटो : ANI
-11 नवंबर तक नागरिकों के लिए सरकारी अस्पतालों में पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे 
-आज कुछ गंभीर विषय आप से साझा करना चाहता हूं।
- लोग कहते हैं ब्रिक्स का आई लुढ़क रहा है 
- यह सरकार गरीबों को समर्पित है और रहेगा 
-भारत ने दुनिया में चमकते सितारे के रूप में उपस्थित दर्ज कराई है। 
-सबका साथ सबका विकास हमारा नारा था। हम उसके प्रति समर्पित है। 
-हमारी सरकार गरीबों के प्रति समर्पित है।
-देश में कालेधन और भ्रष्टाचार ने जड़ें जमा ली हैं।
-हर देश के इतिहास में ऐसे क्षण आए हैं जब कड़े कदम उठाने पड़े हैं। 
-सीमापार के आतंकवादी जाली नोटों से भारत में अपना धंधा चलाते हैं। 
-सीमा पार से होता  है जाली नोटों का कारोबार।
-ढाई साल में 1.25 लाख करोड़ काला धन वापस लाया गया। 
-भ्रष्टाचार,कालाधन, जालीनोट और आतंकवाद नासूर हैं। 
-गरीबी हटाने में कालाधन सबसे बड़ी बाधा है। 
- आज रात 12 बजे 500 और 1000 के नोट बंद होंगे
 

-

   
 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed