{"_id":"5f2f9cfec2e799319f0456ae","slug":"list-of-101-defence-weapons-platforms-to-be-put-on-import-embargo-by-defence-ministry-december-2020-onwards","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जानें वो कौन-से 101 उत्पाद हैं, जिन पर रक्षा मंत्रालय ने लगाया आयात प्रतिबंध","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जानें वो कौन-से 101 उत्पाद हैं, जिन पर रक्षा मंत्रालय ने लगाया आयात प्रतिबंध
Sun, 09 Aug 2020 12:49 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 09 Aug 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना के हथियार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए एक बड़ा एलान किया। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्रालय अब 'आत्मनिर्भर भारत' की पहल को आगे बढ़ाते हुए 101 से अधिक वस्तुओं पर आयात प्रतिबंध लगाएगा, ताकि रक्षा उत्पादन के स्वदेशीकरण को बढ़ावा दिया जा सके।
विज्ञापन
राजनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर भारत के लिए पांच स्तंभों अर्थात्, अर्थव्यवस्था, अवसंरचना, प्रणाली, जनसांख्यिकी और मांग के आधार पर भारत के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की जिसका नाम 'आत्मनिर्भर भारत' है। इसे ध्यान में रखते हुए, रक्षा मंत्रालय ने 101 वस्तुओं की एक सूची तैयार की है, जिसके आयात पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह रक्षा में आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
विज्ञापन
List of 101 defence weapons/platforms to be put on import embargo by Defence Ministry December 2020 onwards. https://t.co/adSforDvW5 pic.twitter.com/mYPH3nEnjr
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 9, 2020
उन्होंने कहा, इन 101 वस्तुओं में सिर्फ आसान वस्तुएं ही शामिल नहीं हैं बल्कि कुछ उच्च तकनीक वाले हथियार सिस्टम भी हैं जैसे आर्टिलरी गन, असॉल्ट राइफल्स, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, एलसीएच रडार और कई अन्य आइटम हैं, जो हमारी रक्षा सेवाओं की जरूरतों को पूरा करने के लिए जरूरी हैं।
जानें उन 101 उत्पादों के बारे में जिन पर लगा आयात प्रतिबंध...
- 120एमएम स्टैबलाइज्ड आर्मर पियरसिंग डिसकार्डिंग सैबट
- 7.62एक्स51 स्नाइपर राइफल
- टोव्ड आर्टिलरी गन
- ट्रेक्ड सेल्फ प्रोपेल्ड गन
- शॉर्ट रेंज सरफेस टू एयर मिसाइल
- शिपबोर्न क्रूज मिसाइल
- मल्टी बैरेल रॉकेट लॉन्चर
- सिम्युलेटर प्रेसेंटिंग स्मार्ट रेंज्स एंड मल्टी फंकशन टार्गेट
- बटालियन सपोर्ट वेपन्स सिमुलेटर्स
- कंटेनर बेस्ड सिम्युलेटर फॉर लाइव फायरिंग ट्रेनिंग
- काउंटर टेररिज्म बेस्ड ट्रेनिंग
- पैदल सेना के हथियार
- टैंक सिम्युलेटर
- 155एमएम/39 अल्ट्रा लाइट होवित्जर
- एयर डिफेंस कंट्रोल रडार
- कंपोनेंट लेवल रिपेयर फैसिलिटी फॉर टैंक टी-90
- शिपबोर्न क्लोज इन वेपन सिस्टम
- बुलेट प्रूफ जैकेट
- बैलिस्टिक हेलमेट
- मिसाइल डेस्ट्रोयर
- मल्टी पर्पज वेसैल
- ऑफशोर पेट्रोल वेसैल
- नेक्स्ट जनरेशन मिसाइल वेसैल
- एंटी-सबमरीन वारफेयर शैलो वाटर क्राफ्ट्स
- वाटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट
- एमुनेशन बार्जेस
- 50 टन बोलार्ड
- सर्वे वेसैल
- फ्लोटिंग डॉक
- डाइविंग सपोर्ट वेसैल
- पॉल्यूशन कंट्रोल वेसैल
- एंटी-सबमरीन रॉकेट लॉन्चर्स
- शिपबोर्न मिडियम रेंज गन
- टारपीडो ट्यूब लॉन्चर फॉर लाइट वैट टारपीडो
- मैगनीटो
- ऑल वैरियेंट्स ऑफ डेप्थ चार्जेस
- शिपबोर्न सोनार सिस्टम फॉर लार्ज शिप्स
- हॉल माउंटेड सबमरीन सोनार
- छोटी दूरी वाले टोही विमान
- एंटी-सबमरीन रॉकेट
- चॉफ रॉकेट्स
- चॉफ रॉकेट लॉन्चर
- इंटीग्रेटेड शिप ब्रिज सिस्टम
- हल्के लड़ाकू विमान
- हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर
- 250-500 किलोग्राम वजनी बम
- रडार वार्निंग रिसीवर
- ग्राउंड बेस्ड मोबाइल ईएलआईएनटी सिस्टम
- ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
- जीसैट-6 सैटेलाइट टर्मिनल्स
- एरियल डिलीवरी सिस्टम फॉर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट
- एलओएस कम्युनिकेशन सिस्टम
- लो लेवल ट्रांसपोर्टेबल रडार
- हाई पावर रडार
- सीआरबीएन डिटेक्शन एंड मॉनिटरिंग सिस्टम
- सीआरबीएन डिकंटीमिनेशन एंड प्रोटेक्शन सिस्टम
- पैराशूट टैक्टिकल असाल्ट
- ड्रेग्नोव अपग्रेड सिस्टम
- पीकेएमजी अपग्रेड सिस्टम
- सिमुलेटर्स फॉर ए व्हीकल्स/ बी व्हीकल्स
- सिमुलेटर्स फॉर टोव्ड एंड सेल्फ प्रोपेल्ड गन्स ऑफ एयर डिफेंस
- सिमुलेटर्स फॉर करैक्शन ऑफ फायर एंड ऑबजर्व्स
- सेना के ट्रक
- फिक्सड विंग मिनी यूएवी
- 500 टन सेल्फ प्रोपेल्ड वाटर बार्जेस
- सॉफ्टवेयर डिफाइन रेडियो फॉर आईएन
- नेक्स्ट जनरेशन मेरिटाइम मोबाइल कोस्टल बैटरी
- अडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड कम्युनिकेशन टर्मिनल्स
- फिल्ड आर्टिलरी ट्रैक्टर
- व्हील्ड आर्मर्ड फाइटिंग व्हीक्ल
- हल्के मशीन गन
- 125 एमएम फिन स्टैबलाइज्ड आर्मर पियरसिंग डिसकार्डिंग सैबट
- असॉल्ट राइफ्ल्स
- 33 एमएम एमुनेशन फॉर इनफैंट्री फाइटिंग सिस्टम
- माइन फ्रैगमेंटेशन
- माइन एंटी-टैंक
- माइन एंटी-पर्सनल ब्लास्ट
- मल्टी पर्पज ग्रेनेड
- इनरशियल नेविगेशन सिस्टम फॉर शिप एपलिकेशन
- कंवेंशनल सबमरीन